एक्सप्लोरर

राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की होगी स्थापना, शुभ मुहूर्त हुआ फाइनल, 24 पद्धतियों से होगी पूजा

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होने वाला है. इस दिन रामलला की मूर्ति को गर्भग्रह में स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए पूजा होने वाली है.

Ram Mandir Pran Pratishta: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले गुरुवार (18 जनवरी) को भगवान रामलाल की प्रतिमा को मंदिर के गृर्भग्रह में स्थापित किया जाना है. इसके लिए शुभ मुहूर्त का समय फाइनल हो गया है. रामलला के विग्रह को गर्भग्रह में स्थापित करने का मुहूर्त दोपहर 1.20 से 1.28 के बीच है. सभी 131 वैदिक दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि गर्भगृह पहुंचेंगे. इसी मुहूर्त में विग्रह को स्थापित किया जाएगा और 24 अलग अलग पद्धतियां से पूजन प्रक्रिया शुरू होगी.

वहीं, बुधवार (17 जनवरी) रात रामलला की मूर्ति राम मंदिर परिसर में पहुंची. एक क्रेन की मदद से मूर्ति को परिसर में लाया गया. इस मूर्ति को ही आज गर्भगृह में स्थापित किया जाना है. मूर्ति को गर्भगृह में लाने से पहले विशेष पूजा-अर्चना भी की गई. गर्भगृह में रामलला का सिंहासन भी बनाया गया है. मकराना पत्थर से बने सिंहासन की ऊंचाई 3.4 फीट है. इसी सिंहासन पर भगवान की प्रतिमा को विराजमन किया जाएगा. इसके बाद भक्त इस प्रतिमा के दर्शन कर पाएंगे. 

अयोध्या में किया गया कलश पूजन

वहीं, प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में कई तरह के अनुष्ठान चल रहे हैं. इसके तहत बुधवार को सरयू नदी के तट पर कलश पूजन किया गया. प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हो रहे अनुष्ठान की शुरुआत मंगलवार से हुई है, जो 21 जनवरी तक चलने वाली है. सरयू नदी के तट पर 'यजमान' (मुख्य यजमान) के जरिए कलश पूजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, उनकी पत्नी और अन्य लोगों ने कलश पूजन किया. 

कब और कितने बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा? 

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है. प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत दोपहर 12.20 बजे होने वाली है, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देने वाले हैं. इस कार्यक्रम में 8000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है. हालांकि, सिर्फ कुछ ही लोगों को राम मंदिर के गर्भगृह के भीतर जाने की इजाजत मिलने वाली है. 

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य अर्चक पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने कहा है कि पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे. अभी तक ये माना जा रहा था कि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान में यजमान हो सकते हैं. हालांकि, पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी ही यजमान होने वाले हैं. दीक्षित  राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ स्थित भगवान राम मंदिर में और ओडिशा के एक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम करवा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: WATCH: आज मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होंगे रामलला, देर रात क्रेन से लाई गई मूर्ति, जानें- आज के विधि-विधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget