एक्सप्लोरर

Ram Mandir Live Updates: राम मंदिर युगों-युगों तक मानवता के लिए आस्था का प्रतीक रहेगा- पीएम नरेंद्र मोदी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन पूरा हो गया है. भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य पूजा की और इस ऐतिहासिक कार्य की आज अयोध्या साक्षी बनी है. कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथि आए हुए थे. करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो गया जब राम मंदिर की आधारशिला रख दी गई है और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि राम अमिट हैं, राम सबके हैं और सबमें हैं. राम मंदिर युगों-युगों तक मानवता के लिए आस्था का प्रतीक बना रहेगा. इस कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

Ram Mandir Live Updates: Bhumi Pujan in Ayodhya Today, Pm modi, yogi adityanath Ram Mandir Live Updates: राम मंदिर युगों-युगों तक मानवता के लिए आस्था का प्रतीक रहेगा- पीएम नरेंद्र मोदी

Background

Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: अयोध्या में राम मंदिर के लिए होने वाला भूमि पूजन कार्यक्रम आज है. 3 मार्च को गणपति पूजन और कल मंगलवार को रामर्चा पूजन हो चुका है. आज के कार्यक्रम के तहत भूमि पूजन ठीक 12.30 बजे होगा और 12 बजकर 40 मिनट पर राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी. आज शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन कार्यक्रम होगा. इसमें सीमित संख्या में लोग शामिल होंगे, क्योंकि कोरोना के नियमों का पालन करना है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम देखें तो 9.35 बजे वो दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं और 10.35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से 10.40 बजे वो अयोध्या पहुंचेगें और 11.30 बजे साकेत महाविद्यालय के हैलीपेड पहुंचेंगे. इसके बाद 11 बजकर 40 मिनट पर 10 मिनट पर हनुमानगढ़ी में 10 मिनट पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद ठीक 12 बजे वो राम जन्मभूमि पहुंचेंगे और 12 बजकर 5 मिनट पर रामलला के दर्शन करेंगे.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि पहुंचेंगे और 12 बजकर 5 मिनट पर रामलला के दर्शन करेंगे. इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में 12 बजकर 15 मिनट पर पारिजात के पौधे को लगाएंगे. ठीक 12 बजकर 30 मिनट पर भूमि पूजन को संपन्न करेंगे और 12 बजकर 40 मिनट पर राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद 1 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा और ये करीब 1 घंटा चलेगा. इसके बाद वो 2 बजकर 5 मिनट पर साकेत स्थित हैलीपेड रवाना होंगे और वहां से दिल्ली के लिए निकलेंगे.

भूमि पूजन से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

 

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर के 'भूमि पूजन' के लिए 151 से ज़्यादा पवित्र नदियों का जल लेकर अयोध्या पहुंचे दो भाई, 1968 से कर रहे हैं इकट्ठा

 

दुनिया के पांच महासागरों का जल राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान अर्पित करना चाहते हैं दिल्ली के डॉक्टर संजय

20:12 PM (IST)  •  05 Aug 2020

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है कि बहुत समय से हर भारतीय की आकांक्षा थी कि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो. राजीव गांधी जी ने 1985 में ताला खोला था. उन्होंने 1989 में कहा था कि राम राज्य होगा. उन्होंने कहा था राम मंदिर बनना चाहिए. उसका अगर कोई श्रेय लेने की कोशिश करे तो वो गलत होगा.
19:36 PM (IST)  •  05 Aug 2020

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को यहां कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन देश के लिए एक नए स्वर्णिम और गौरवशाली युग की शुरआत है. मरांडी ने एक बयान में कहा, ‘‘आज का ऐतिहासिक दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया है. देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धर्म नगरी अयोध्या में भव्य, दिव्य और अलौकिक राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास और भूमि पूजन कर नया इतिहास रचने का काम किया है.’’उन्होंने कहा कि भूमि पूजन कर प्रधानमंत्री ने भारतवासियों की श्रद्धा व आस्था का जो सम्मान किया है, उसके लिए प्रधानमंत्री का झारखंड की तमाम जनता की तरफ से सहृदय धन्यवाद एवं आभार. अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही भारतवर्ष में राष्ट्रीय एकता और समरसता का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget