एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: ATS कमांडो, 17 IPS, 100 PPS... छावनी बनी अयोध्या, चप्पे चप्पे पर जवान, AI तकनीक से रखी जा रही नजर

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए एटीएस कमांडो, यूपी पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी के जवानों के अलावा पहली बार निजी सुरक्षा एजेंसी की भी मदद ली गई है.

Ram Mandir Ayodhya Latest News: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में महज एक दिन बचा है. सोमवार (21 जनवरी) को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर दर्शन के लिए खुल जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में करीब 8 हजार आमंत्रित मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है. इसमें से कई वीवीआईपी गेस्ट भी हैं.

8 हजार गेस्ट के अलावा अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ भी समारोह में शामिल होने के लिए मंदिर के आसपास रहेगी. ऐसे में यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शनिवार रात से ही अयोध्या पूरी तरह से छावनी में बदल गई है. यहां शहर के एंट्री पॉइंट से लेकर राम मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और एटीएस के कमांडो तैनात रहेंगे. अयोध्या में फिलहाल ब्लैककैट कमांडो, बख्तरबंद गाड़ियां और ड्रोन आपको खूब नजर आएंगे. एनडीआरएफ की एक टीम को सरयू नदी के पास तैनात किया गया है.

रेड और येलो जोन में बंटा अयोध्या

यूपी पुलिस की बात करें तो यहां यूपी पुलिस ने 3 डीआईजी की तैनाती की है. यही नहीं, 17 आईपीएस, 100 पीपीएस लेवल के अधिकारी, 325 इंस्पेक्टर, 800 सब-इंस्पेक्टर और 1000 से अधिक कॉन्स्टेबल को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए तैनात किया गया है. सुरक्षा में कोई चूक न रहे, इसके लिए इसे रेड जोन और येलो जोन में बांटा है. रेड जोन में पीएसी की 3 बटालियन तैनाती है, जबकि येलो जोन में 7 बटालियन तैनात है.

निजी सुरक्षा एजेंसी भी रखेगी नजर 

पुलिस के अलावा अयोध्या में 22 जनवरी को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की भी मदद ली जा रही है. अयोध्या में निजी सुरक्षा एजेंसी SIS मोर्चा संभाल चुकी है. कंपनी के डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा का कहना है कि हम अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए एआई (AI) तकनीक की भी मदद ले रहे हैं.

एआई से इस तरह पकड़े जाएंगे संदिग्ध

कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि, अगर कोई हिस्ट्रीशीटर मंदिर परिसर के आसपास आएगा तो कुछ ही सेकेंड में एआई टेक्निक के जरिये कैमरे से उसकी पहचान हो जाएगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए हमने पहले यूपी पुलिस ने अपराधियों का एक डेटाबेस लिया था. इसे डेटाबेस को हमने एआई टेक्नोलॉजी से जोड़ दिया. इसके बाद अब अगर इन डेटा में मौजूद कोई भी अपराधी दिखेगा तो कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उसकी पहचान करके कंट्रोल रूम में मैसेज भेजेगा.

ये भी पढ़ें

PM Modi South India Visit: जहां से बनाया गया 'रामसेतु', पीएम मोदी आज करेंगे उस जगह का दौरा, जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget