एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव को लेकर राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने की भविष्यवाणी, बोले- 2024 बहुत महत्वपूर्ण होगा...

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि होली, रामनवमी, बसंत पंचमी, नववर्ष और स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस जैसे विशेष अवसरों पर रामलला को छप्पन भोग लगाया जाता है.

अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि यह नया साल 2024 बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि रामलला अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे और आम चुनाव होंगे और दोनों शुभ होंगे. शहर के रामघाट इलाके में स्थित अपने आवास पर सोमवार (1 जनवरी) को पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में पुजारी ने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की.

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, 'न सिर्फ शांति बल्कि राम राज्य आ रहा है. राम लला गर्भ गृह में विराजमान होंगे.' उन्होंने एक चौपाई को उद्धृत करते हुए कहा, 'राम राज बैठे त्रैलोका, हर्षित भय, गए सब सोका.' सत्यंद्र दास ने कहा, 'दुख, पीड़ा, तनाव सब समाप्त हो जाएगा और हर कोई खुश होगा.'

विशेष दिनों पर रामलला को लगाया जाएगा छप्पन भोग
राम राज्य शब्द का इस्तेमाल आदर्श शासन के लिए किया जाता है जहां हर कोई खुशहाल हो. आरती के लिए राम जन्मभूमि मंदिर स्थल रवाना होने से पहले आचार्य दास ने कहा, 'नववर्ष पर सभी देशवासियों को मेरी बधाई एवं शुभकामनाएं. रामलला को छप्पन भोग लगाया जाएगा और प्रसाद चढ़ाया जाएगा.'

उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार, दोपहर में भोग आरती की जाती है. पुजारी ने कहा कि होली, रामनवमी, बसंत पंचमी, नववर्ष और स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस जैसे विशेष अवसरों पर रामलला को छप्पन भोग लगाया जाता है. राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि इसलिए, नया साल बहुत अच्छा रहेगा.

पुजारी ने कहा, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और लोकसभा चुनाव दोनों शुभ होंगे
आचार्य दास ने कहा, 'यह नया साल बहुत ही महत्वपूर्ण है और यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी महीने 22 जनवरी को रामलला गर्भगृह (नए बन रहे मंदिर के) में विराजमान होंगे...और यह देश के लोगों के लिए बहुत लाभकारी होगा.' इस बीच, अयोध्या में आयोजकों ने नए साल के दिन पूजा किए गए हल्दी और घी के साथ मिश्रित चावल के दाने अक्षत का वितरण शुरू किया जो राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक सप्ताह पहले 15 जनवरी तक जारी रहेगा.

उनके सहयोगी ने बताया कि सोमवार को रामलला को अर्पित किया गया छप्पन भोग लखनऊ की एक बहुत पुरानी दुकान से एक विशेष रूप से बनाए गए बॉक्स में आया था, जिस पर भगवान राम और आगामी मंदिर का चित्रण किया गया था. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में उसी जगह से प्रसाद आ रहा है.

31 दिंसबर को अयोध्या में लोगों ने मनाया नए साल का जश्न
अयोध्या में 31 दिसंबर की रात को नए साल का जश्न मनाया गया 'जय श्री राम' के उद्घोष के बीच कई निवासी और अन्य लोग नए घाट के पास प्रतिष्ठित लता मंगेशकर चौक पर एकत्र हुए. नए साल पर बड़ी संख्या में लोगों ने सरयू नदी में डुबकी लगाई, जबकि अन्य लोग रामलला के दर्शन के लिए रामजन्मभूमि मंदिर गए. इसके साथ ही कई लोग भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने के लिए हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए.

इस साल राम मंदिर के आगे के निर्माण के बारे में पूछे जाने पर आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, '2024 में बहुत काम होना है. एक तो यह कि रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे और लोकसभा चुनाव भी इस वर्ष, 2024 में होंगे, और ये सभी शुभ और अच्छे होंगे.' प्राण प्रतिष्ठा समारोह लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले होगा.

यह भी पढ़ें:-
‘जहां राम, वहां हनुमान’, प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान राम की मूर्ति बनाने वाले योगीराज अरुण को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget