एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: मुंबई में तूफान के साये में सत्यानाशी नाले का सच

महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान के टकराने के बाद एक नाले का वीडियो सोशल मीडिया की सबसे ताजा सुर्खियां बना हुआ है. नाले के पानी की रफ्तार ऐसी है मानो कोई ऊफनती हुई नदी बह निकली हो.

मुंबई: 3 जून को चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' महाराष्ट्र के समुद्री तटों से टकराया था. इसके बाद तूफान से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो मुंबई का है और मुंबई में नाला सैलाब बनकर इसलिए बहने लगा क्योंकि बीएमसी ने नालों की सफाई की ही नहीं थी. सच्चाई के सेंसेक्स में हमने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की है.

वीडियो में घरों के बाहर नाले का गंदा पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है. नाले के पानी का बहाव इतना तेज है कि इसमें एक बाइक खिलौने की तरह बहती हुई दिखाई दे रही है. उस बाइक को बहने से रोकने के लिए कोई आगे बढ़ता है लेकिन बहाव की ताकत देखकर पीछे से आवाज आती है.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो बीजेपी विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नाला सफाई का बीएमसी का दावा झूठा. एक ही दिन में फेल संजय राउत अब ये मत कहना हम आरोप लगा रहे हैं. सीएमओ महाराष्ट्र को टैग करते हुए लिखा खुद अपनी आंखों से देखो.'

क्या है वायरल वीडियो का सच एक तरफ मुंबई में तूफान का माहौल और उस माहौल के बीच सोशल मीडिया पर पहुंचा ये वीडियो सवाल खड़े कर रहा था कि आखिर ये वीडियो कब का है? सच जानने के लिए हमने सीधे बीजेपी विधायक राम कदम से संपर्क किया और उनसे वीडियो का सच पूछा.

राम कदम ने कहा, "ये वीडियो कल का घाटकोपर इलाके का है. कुछ मिनटों की बारिश में मुंबई के ये हालात हो गए. एक तरफ बीएमसी के अधिकारी और बीएमसी में जिनकी सत्ता है वो शिवसेना के नेता कहते हैं. नालों की सफाई हो चुकी है. सवाल ये उठता है अगर नालों की सफाई हो चुकी है. तो नालों का पानी सड़कों पर कैसे आता है. ये हर साल का है. नाले सफाई के नाम पर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हर साल होता है."

बीजेपी विधायक राम कदम इस वीडियो को 2 जून का बताया. ABP न्यूज ने वीडियो की पड़ताल आगे बढ़ाई तो पता चला ये वीडियो मुंबई के घाटकोपर वेस्ट इलाके के रामनगर का है. राम कदम घाटकोपर वेस्ट से विधायक चुने गए हैं.

दरअसल निसर्ग के दस्तक देने पहले ही मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही थी. घाटकोपर वेस्ट का राम नगर इलाका पहाड़ियों पर बसा झुग्गी बस्ती वाला इलाका है. साल भर फैली हुई गंदगी बारिश के पानी के साथ पहाड़ी से नीचे की तरफ बहकर बड़े नाले में मिलती है. ऐसा ही फिर हुआ जब नाला नदी की तरह बहता हुआ दिखाई दिया.

ABP न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो सच साबित हुआ है.

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

सच्चाई का सेंसेक्स: मुंबई में तूफान के साये में सत्यानाशी नाले का सच

यहां देखें वीडियो-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget