एक्सप्लोरर

Exclusive: पीएम मोदी की अपील पर राकेश टिकैत बोले- 'पहले बातचीत होगी, हल निकलेगा फिर वापस लौटेंगे'

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा कि पहले बातचीत होगी, हल निकलेगा फिर हम वापस लौटेंगे.

नई दिल्ली: पिछले 75 दिनों से जारी किसान आंदोलन का चेहरा बन चुके राकेश टिकैत ने कहा है कि हम नए कृषि कानूनों पर हल निकलने के बाद ही वापस लौटेंगे. सरकार तीनों कानून वापस ले.

राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज की अपील पर कहा, ''क्या घर लौटकर बातचीत होगी? पहले बातचीत होगी, समझौता होगा. तब जाएंगे. हमारी बात समझ में नहीं आ रही है, हमारी भाषा समझ में नहीं आती है तो सरकार जिस स्कूल में पढ़ी है हमें भी पढ़ा दे.''

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, ''हम बातचीत के लिए तैयार हैं. एमएसपी पर कानून बने. कानून क्यों नहीं बनेगा?''

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत ने कहा कि कानून पूर्ण रूप से खराब है. किसान आधे दाम पर फसल बेचने को मजबूर है. धान 8 रुपये किलो बेच रहे हैं. गन्ना किसानों को 14 दिनों में पैसा देना है लेकिन यह नहीं मिल रहा है. सरकार खुद कानून नहीं मान रही है. व्यापारी को ध्यान में रखकर नया कानून बनाया गया है. भूख पर देश में कीमतें तय हो रही है. ये हम नहीं होने देंगे. किसान ये नहीं होने देगा.

26 जनवरी की हिंसा पर क्या बोले टिकैत?

राकेश टिकैत ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि उन्होंने (प्रशासन) अपने लोगों को भेजा, गुंडा लोगों को भेजा और बसों के शीशे तोड़ दिए. सरकार ही लोगों को लेकर आई तो हमलोग क्या करेंगे? जहां बैरिकेडिंग से आगे हमें नहीं जाने दिया गया. वहीं जो उनके लोग थे उन्हें बैरिकेडिंग से आगे खड़ा किया गया. उन्होंने ही हिंसा की.

राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी की हिंसा की सही जांच होनी चाहिए. भीड़ को हमने मैनेज किया. हमारे लोगों ने 4 लाख ट्रैक्टर लाए. हिंसा में हमारे लोग नहीं थे. 35 साल से हमलोग आंदोलन कर रहे हैं. संसद के नजदीक भी हमने आंदोलन किया था. संसद में कुछ नहीं हुआ.

क्या राकेश टिकैत लड़ेंगे चुनाव? राकेश टिकेत ने कहा, ''बीजेपी से हमारा कोई रिश्ता नहीं है. वोट देने का अधिकार है. वोट देने का अधिकार है तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते हैं? हमारे पास सभी पार्टी के लोग आते हैं. आंदोलन से वोट की कोई भी उम्मीद नहीं करे. ये किसानों का आंदोलन है. हम चुनाव नहीं लड़ेंगे.''

पीएम मोदी ने क्या कहा?

आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में किसान संगठनों से आंदोलन खत्म करने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है.

किसान संगठन केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. ये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. वहीं सरकार कानून में संशोधन और इसे कुछ महीने के लिए होल्ड करने के लिए तैयार है.

किसान संगठनों और सरकार के बीच 11 दौर की बैठकें हो चुकी है. 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से सरकार और किसानों के बीच बातचीत बंद है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget