एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: गुजरात में सामने आई कांग्रेस की अंदरूनी कलह, पार्टी के नेता ने बतौर निर्दलीय भरा नामांकन

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि आज के प्रकरण ने कांग्रेस खेमे में अंदरूनी कलह को सामने ला दिया. इससे कांग्रेस विधायकों का वोट बंट सकता है.

गांधीनगर: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन कांग्रेस में अंतर्कलह आज सामने आ गई. दरअसल, पार्टी के नेता पी के वलेरा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकनपत्र दाखिल किया, जबकि बीजेपी ने पूर्व विधायक किरीट सिंह राणा को तीसरे उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है.

गुजरात से खाली हो रही चार सीटों के लिए वलेरा और राणा सहित सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इन सीटों पर 23 मार्च को चुनाव होगा. नामांकनपत्र दाखिल करने की समय सीमा आज दोपहर तीन बजे तक थी. समय सीमा समाप्त होने से पहले आखिरी आधे घंटे में आज तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकनपत्र दाखिल किया.

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मंडाविया बीजेपी के उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस ने अमीबेन यागनिक और आदिवासी नेता नारण राठवा को मैदान में उतारा है. हालांकि, पूर्व आईएएस अधिकारी और गुजरात कांग्रेस के मौजूदा महासचिव वलेरा के मैदान में उतरने से चुनाव दिलचस्प हो गया है.

वलेरा ने कांग्रेस के कुछ विधायकों के समर्थन से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जबकि इससे पहले पार्टी के दो आधिकारिक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था. वलेरा से करीबी तौर पर जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कांग्रेस के 10 विधायकों ने उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किया है.

रूपाला, मंडाविया और यागनिक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया लेकिन राठवा ने इसमें देर की जिससे कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार को लेकर अटकलें बढ़ गई और राजीव शुक्ला के नाम की चर्चा शुरू हो गई. वहीं, तीन बजे की अंतिम समय सीमा से करीब आधा घंटा पहले और दोपहर ढाई बजे के बाद राठवा यहां चुनाव अधिकारी के कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंचे और अपना नामांकन पत्र सौंपा. बाद में, बीजेपी के राणा ने भी पार्टी से तीसरे उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया. राठवा, वलेरा और राणा का नामांकन आखिरी आधे घंटे में दाखिल हुआ.

इस बीच, प्रकाश मुलानी नाम के एक व्यक्ति ने भी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल किया. हालांकि, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने इस बात से इनकार किया है कि मुलानी उनसे जुड़े हुए हैं. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 15 मार्च है.

गौरतलब है कि 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी के 99 और विपक्षी कांग्रेस के 77 विधायक हैं. दोनों पार्टियां दो-दो उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने की स्थिति में हैं क्योंकि हर उम्मीदवार वोटों की न्यूनतम संख्या 38 है.

बीजेपी ने कहा कि राठवा के नामांकन दाखिल करने में देर होना और वलेरा के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरना यह दिखाता है कि पार्टी में अंदरूनी कलह तेज है. गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि आज के प्रकरण ने कांग्रेस खेमे में अंदरूनी कलह को सामने ला दिया. इससे कांग्रेस विधायकों का वोट बंट सकता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस के अंदरूनी कलह का फायदा उठाने के लिए राणा को तीसरे उम्मीदवार के तौर पर उतारा है. नामांकनपत्र दाखिल करने में देरी के बारे में पूछे जाने पर राठवा ने कहा कि उन्हें अपना नामांकनपत्र दाखिल करने के लिए एक कागजात लेने था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget