एक्सप्लोरर

राज्य सभा चुनाव: बंगाल से जया बच्चन का नाम अभी फाइनल नहीं? 

जया बच्चन फिलहाल उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी से राज्य सभा की सांसद हैं. जया बच्चन के साथ साथ समाजवादी पार्टी के 5 अन्य सांसद भी 2 अपैल को रिटायर हो रहे हैं.

नई दिल्लीः जया बच्चन के दोबारा राज्य सभा में आने को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. पहले ये खबर आई थी कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जया बच्चन को अपने ही राज्य से राज्य सभा भेजने पर विचार कर रही हैं. लेकिन तृणमूल कांग्रेस के ही सूत्रों ने इन अटकलों को खारिज़ कर दिया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभी इस पर अंतिम फैसला तो नहीं हुआ है लेकिन जया बच्चन को नामांकित किए जाने की संभावना कम है.

दरअसल जया बच्चन हैं तो भोपाल से लेकिन मूल रूप से वो बंगाली परिवार से ही हैं. उनके पति और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कभी भी अपने को बंगाल का दामाद बताने से नहीं चूकते हैं. जया बच्चन फिलहाल उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी से राज्य सभा की सांसद हैं. जया बच्चन के साथ साथ समाजवादी पार्टी के 5 अन्य सांसद भी 2 अपैल को रिटायर हो रहे हैं. अब चूंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों की संख्या केवल 47 है लिहाजा पार्टी अपने किसी 1 ही उम्मीदवार को राज्य सभा भेज सकती है.

ऐसे में अपने बंगाली पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए जया बच्चन बंगाल से तृणमूल कांग्रेस से राज्य सभा आना चाहती हैं. इसी सिलसिले में ममता बनर्जी और जया बच्चन के मुलाक़ात की भी खबरें आ चुकी हैं लेकिन मामला फिलहाल बनता नहीं दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की 5 राज्य सभा सीटों पर अगले महीने चुनाव होने की संभावना है. इनमे से चार राज्य सभा सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है जबकि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मुकुल रॉय के इस्तीफे से एक सीट पहले ही खाली हो गयी थी. अगर मुकुल रॉय को छोड़ दें तो बाकी बची 4 सीटों में से 3 तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं. पार्टी के जिन अन्य तीन राज्य सभा सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है उनमें कुणाल घोष, विवेक गुप्ता और नदीम उल हक शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक कुणाल घोष का दोबारा नामांकित नहीं होना तय है जबकि मुकुल रॉय तो स्वाभाविक तौर पर बाहर हो चुके हैं. जबकि विवेक गुप्ता दौड़ में तो हैं लेकिन उनका नाम भी कट सकता है. ऐसे में फिलहाल सिर्फ नदीम उल हक का ही दोबारा नामांकन तय लग रहा है. ऐसे में कम से कम दो नए चेहरे तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्य सभा के लिए नामांकित किये जा सकते हैं और इन्ही दो सीटों पर सबकी नजर लगी है.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कुछ अन्य नेता भी बंगाल से ही राज्य सभा में आने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सम्पर्क में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget