एक्सप्लोरर

हंसी पर हंगामा: संसद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगी कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी

इस मामले पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने एक वीडियो शेयर कर इस विवाद को और तूल दे दिया.

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी की हंसी को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने रेणुका की तुलना ‘सूपर्णखा’ से की है. अब रेणुका चौधरी ने संसद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की बात कही है. इस मामले पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा भी हुआ. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है. कल पीएम मोदी के भाषण के दौरान रेणुका चौधरी ने जोर से हंस दिया था.

पीएम मोदी पर बरसी रेणुका चौधरी

रेणुका चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं. तो दूसरी और महिलाओं पर टिप्पणी करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं दो बेटियों की मां हूं. किसी भी बेटी हूं और किसी की पत्नी हूं. मैं अब सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लेकर आउंगी.

रेणुका ने बताई हंसने की वजह वहीं रेणुका चौधरी ने खुद अपने हंसनेे की वजह बताई. उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी ने मुझ पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है. आप उनसे और क्या अपेक्षा कर सकते हैं? मैं उन्हें जवाब देकर अपना स्तर नहीं गिराना चाहती. यह वास्तव में किसी महिला के अपमान वाली स्थिति है. रेणुका ने उस बात का भी जिक्र किया जिसके कारण उन्हें हंसी आई. उनका कहना था, "पीएम मोदी 'आधार' पर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे थे. जबकि आधार के खिलाफ खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार पब्लिक मीटिंग में बोला है." रेणुका खुद चाहती थी कि उनको सुर्खियां मिले-  रुपा गांगुली वहीं, इस मामले पर बीजेपी सांसद रुपा गांगुली ने रेणुका को ही सारे विवाद का कारण मान लिया है. रूपा गांगुली ने कहा कि जिस तरह से रेणुका चौधरी हंसी, हर किसी के दिमाग में कोई ना कोई ख्याल आया. हो सकता है रिजिजू के दिमाग में सूर्पनखा का ख्याल आया हो मेरे भी दिमाग में कुछ ख्याल आया था. जिस वक़्त पीएम बोल रहे थे उस दौरान इस तरह से हंसना शायद रेणुका खुद चाहती थी कि उनको इस तरह से सुर्खियां मिले. रिजिजू की तरफ से शेयर वीडियो से बढ़ा विवाद वहीं, इस मामले पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने एक वीडियो शेयर कर इस विवाद को और तूल दे दिया. वीडियो में क्या है? दरअसल किरण रिजिजू ने ‘सूपर्णखा’ की हंसी वाला एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. इस वीडियो में सूपर्णखा’ जोर जोर से हंस रही है. इस वीडियो मीम में सूपर्णखा की हंसी को पीएम मोदी के राज्यसभा में दिए गए उस बयान से लिंक किया गया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि ऐसी हंसी रामायण सीरियल के बाद आज सुनने को मिली है. क्या है पूरा विवाद? कल राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब आधार के मुद्दे पर बोल रहे थे तभी कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी जोर से हंसीं.  इस पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने रेणुका के हंसने पर उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए टोका और कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि रेणुका को इस तरह का व्यवहार नहीं करने के लिए कहा जाए अन्यथा वह उन पर कार्रवाई करेंगे. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘रेणुका जी को कुछ मत कहिए क्योंकि रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले- 'तोड़ा भरोसा'
Xप्लेन: बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना लेकिन राह आसान नहीं, जानिए क्यों
Xप्लेन: बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना लेकिन राह आसान नहीं, जानिए क्यों

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget