एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह अगले हफ्ते भारत-चीन सीमा के पास बने रेजांगला वॉर मेमोरियल को देश को करेंगे समर्पित

रेजांगला की लड़ाई में अदम्य साहस और वीरता के लिए भारतीय टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे मेजर शैतान सिंह को मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा से सटे रेजांगला वॉर मेमोरियल जाकर वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस दौरान वे सेना द्वारा तैयार किए गए नवीनीकृत रेजांगला वॉर मेमोरियल को देश को समर्पित करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 नबम्बर को रेंजागला वॉर मेमोरियल पहुचेंगे. खास बात ये है कि उसी दिन रेंजागल लड़ाई को 59 साल पूरे हो रहे हैं. 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध के दौरान भले ही भारत को मुंह की खानी पड़ी हो, लेकिन रेजांगला के युद्ध में भारतीय सेना की कुमाऊं रेजीमेंट ('13 कुमाऊं') के सैनिकों ने चीनी सेना के दांत खट्टे कर दिए थे.

नए वॉर मेमोरियल पर रेजांगला युद्ध के वीर सैनिकों के नाम तो होंगे ही साथ ही पिछले साल यानी 2020 में चीना सेना के साथ हुए गलवान घाटी की हिंसा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के नाम भी लिखे जाएंगे.

रेजांगला की लड़ाई में अदम्य साहस और वीरता के लिए भारतीय टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे मेजर शैतान सिंह को मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था. लड़ाई के बाद मेजर शैतान सिंह के पार्थिव शरीर को जब युद्धस्थल से उठाया गया था तो उनकी उंगली अपनी राइफल के ट्रिगर पर थी. यानी मरते दम तक वे चीनी सैनिकों से लोहा लेते रहे थे. कहा जाता है कि रेजांगला की लड़ाई में चीन के खिलाफ लड़ते हुए मेजर शैतान सिंह और उनके सभी साथियों का एम्युनेशन यानी गोलियां और गोला-बारूद खत्म हो गया था. इसके बाद भी कुमाउं रेजीमेंट की इस 'सी' कंपनी ने चीनी सैनिकों के सिर पकड़-पकड़कर पहाड़ देकर मौत के घाट उतार दिया था. लेकिन बाद में चीनी सेना की तादाद ज्यादा होने के चलते 120 में से 114 सैनिकों वीरगति को प्राप्त हो गए और बाकी 6 सैनिकों को चीन की पीएलए सेना ने युद्धबंदी बना लिया था. बाद में इस सी कंपनी को हमेशा के लिए रेजांगला कंपनी का नाम दे दिया गया. ये भारतीय सेना की एकमात्र ऐसी कंपनी है जो किसी नाम से जानी जाती है. अन्यथा सभी कंपनियों के नाम ए, बी, सी इत्यादि होते हैं.

रेजांगला की लड़ाई की याद में मशहूर गीतकार प्रदीप ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना लिखा था. इस गाने को जब लता मंगेशकर ने गाया था तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आंखे भर आई थीं.

पिछले साल यानी 2020 में जब भारत और चीन का एलएसी पर तनाव एक बार फिर से शुरू हुआ था तो भारतीय सेना ने चीन के खिलाफ इसी चुशूल सेक्टर के रेचिन ला दर्रा सहित कैलाश हिल रेंज पर 'प्री-एम्टिव स्ट्राइक' कर चीन की पीएलए सेना के छक्के छुड़ा दिए थे. इस प्री-एम्टीव स्ट्राइक का ही नतीजा था कि चीनी सेना फिंगर एरिया से पीछे हटने के लिए तैयार हुई थी. उस दौरान भारतीय सेना ने अपनी टैंक ब्रिगेड और मैकेनाइज्ड व्हीकल्स को भी वहां तैनात किया था. हालांकि, इसी साल के शुरूआत में दोनों देशों के बीच हुए पहले चरण के डिसइंगेजमेंट एग्रीमेंट के बाद दोनों देशों की सेनाओं ने अपने अपने टैंक और मैकेनाइज्ड कॉल्मस पीछे कर लिए थे.

गौरतलब है कि 1962 के युद्ध के दौरान भारतीय सेना को पूर्वी लद्दाख के रेजांगला और चुशुल इलाके में टैंकों की कमी बेहद खली थी. उस वक्त वायुसेना के एएन-32 विमान के जरिए कुछ विमानों को भेजा जरुर गया था, लेकिन उनमें बेहद दिक्कत आई थी.

ABP-C Voter Survey: BJP-BSP, कांग्रेस या सपा, उत्तर प्रदेश में कौन सी पार्टी बना रही है सरकार, जानिए जनता का मूड

ABP C-Voter Survey: यूपी-पंजाब से लेकर उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर तक, किस राज्य में कौन बना रहा है सरकार, जानिए सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget