एक्सप्लोरर

मारपीट मामला: राजनाथ सिंह ने पूर्व नौसेना अधिकारी से की बात, कहा- पूर्व सैनिकों पर ऐसे हमले अस्वीकार्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय है.

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में पूर्व नौसेना अधिकारी पर हुए हमले की निंदा की है. रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने पूर्व अधिकारी मदन शर्मा से बात की है. उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, "रिटायर नौसेना अधिकारी श्री मदन शर्मा से बात की, जिन पर मुंबई में गुंडों ने हमला किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय हैं. मैं मदन जी के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं."

आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन उन्हें बाद में थाने से ही ज़मानत भी दे दी गई. इस मामले में पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने दिखावे के लिए कार्रवाई की है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने मांग की है कि उनके पिता पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. शीला शर्मा का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने हल्की धाराएं लगाईं, जिससे आरोपियों को थाने से ही ज़मानत मिल गई.

क्या है पूरा मामला? 65 साल के पीड़ित मदन शर्मा कांदिवली के निवासी हैं, जिन्होंने कथित तौर पर अपनी सोसायटी के सदस्यों को व्हाट्सएप ग्रुप पर एक ऐसा कार्टून साझा किया था, जिसमें उद्धव ठाकरे को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार की तस्वीरों के सामने हाथ जोड़े दिखाया गया. उनकी बेटी शीला शर्मा ने कहा, हालांकि, सोसायटी में किसी ने भी प्रतिक्रिया नहीं दी और किसी ने कार्टून को कदम को भेज दिया.

समता नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि ये कार्टून शाखा प्रमुख कमलेश कदम को आपत्तिजनक लगी और उनके साथ कई शिवसैनिकों ने शुक्रवार को कांदिवली पूर्व में शर्मा पर धावा बोल दिया. समूह में आए करीब 8-10 लोग, जो कथित तौर पर शिवसैनिक थे, उन्होंने शर्मा पर सोसायटी के परिसर में हमला किया. शर्मा को हालांकि गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन उनकी आंखों में चोट आने के कारण वह लाल और सूज गई हैं. हमले के बाद वह जल्द ही घर पहुंचने में कामयाब रहे और फिर शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget