एक्सप्लोरर

राजनाथ बोले- पाकिस्तान और यहां तक कि अमेरिका भी धर्मशासित देश, केवल हम ही धर्मनिरपेक्ष

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, यहां तक कि अमेरिका भी धर्मशासित देश है. भारत एक धर्मशासित देश नहीं है. उनके इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है.

नई दिल्ली: विपक्षी पार्टियां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगा रही है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय मूल्यों में सभी धर्मों को बराबर माना जाता है और यही वजह है कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है और यह पाकिस्तान की तरह धर्मशासित देश कभी नहीं बना.

राजनाथ सिंह के बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवेसी ने ट्वीट कर कहा कि आपकी सरकार भारत को धर्मशासित देश बनाना चाहती है. उन्होंने CAA का भी जिक्र किया.

दिल्ली में एनसीसी के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम (भारत) कहते हैं कि हम धर्मों के बीच भेदभाव नहीं करेंगे. तो हम ऐसा क्यों करेंगे? हमारा पड़ोसी देश तो यह एलान कर चुका है कि उनका एक धर्म है. उन्होंने खुद को धर्मशासित देश घोषित किया है. हमने ऐसी घोषणा नहीं की है.’’

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘यहां तक कि अमेरिका भी धर्मशासित देश है. भारत एक धर्मशासित देश नहीं है. क्यों? क्योंकि हमारे साधु-संतों ने न केवल हमारी सीमाओं के भीतर रहने वाले लोगों को अपने परिवार का हिस्सा माना बल्कि पूरी दुनिया में रहने वाले लोगों को उन्होंने एक परिवार बताया.’’

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने कभी भी यह घोषणा नहीं की कि उसका धर्म हिंदू, सिख या बौद्ध होगा. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग यहां रह सकते हैं. रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की उक्ति दी जिसका मतलब है कि पूरा विश्व एक परिवार है. पूरे विश्व में यह संदेश यहां से ही गया.’’

CAA पर अमित शाह के बयान पर चिदंबरम का पलटवार, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget