एक्सप्लोरर

‘नापाक हरकत’ करने वालों को भारत सीमा के इस पार और उस पार भी खत्म कर सकता है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh Remarks: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नापाक हरकत करने वालों को कड़ी चेतावनी दी.

Rajnath Singh Speech: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार (4 नवंबर) को कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी ‘नापाक हरकत’ को अंजाम देने की कोशिश करता है तो भारत उसे सीमा के इस पार और जरूरत पड़ने पर सीमा के उस पार भी खत्म कर सकता है. सिंह भिंड जिले की गोहद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खनेता गांव में बीजेपी के उम्मीदवार लाल सिंह आर्य के लिए प्रचार करते हुए एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

क्या कहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने?

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ रहा है. कांग्रेस के शासनकाल में विदेशों में लोग कहते थे कि भारत कमजोर देश है. दुनिया हमारी बातों को बहुत गंभीरता से नहीं लेती थी. हालांकि अब स्थिति बदल गई है और अगर भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ कहता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब आपका भारत कोई कमजोर देश नहीं है. दुनिया की कोई भी ताकत भारत को धमकी देने की हिम्मत नहीं कर सकती. अगर कोई किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश करता है तो भारत उन्हें सीमा के इस तरफ खत्म कर सकता है और जरूरत पड़ने पर सीमा के दूसरी तरफ भी उन पर हमला कर सकता है.’’

रक्षा मंत्री ने मध्य प्रदेश को बताया सबसे स्वच्छ राज्य

रक्षा मंत्री ने कहा कि भिंड जिले में हर पांच परिवार में से एक व्यक्ति सेना में है. उन्होंने कहा कि वह ऐसे परिवारों का अभिनंदन करना चाहते हैं. रक्षा मंत्री सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य पहले बीमारू राज्य था लेकिन देश के लोग अब कह रहे हैं कि अगर विकास देखना है तो मध्य प्रदेश जाना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह देश का सबसे स्वच्छ राज्य है.’’

उन्होंने कहा कि 2001-02 में मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय केवल 11,718 रुपये थी और अब 2023 में यह 10 गुना बढ़कर 1.40 लाख रुपये से अधिक हो गई है. उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश की विकास दर भारत के औसत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से अधिक है. उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश एकमात्र राज्य है जहां सरकार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत वितरित किए जाने वाले छह हजार रुपये के अलावा अपने खजाने से प्रति वर्ष 6,000 रुपये देती है.’’

जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम के तौर पर देखना चाहती है- राजनाथ

भिंड में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि यह चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा. उन्होंने कहा, ''देश की जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है.’'

सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य विकास लाना नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी का विरोध करना है. उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 'ऐसे पक्षी' करार दिया जो चुनाव से पहले ही मध्य प्रदेश में सक्रिय होते हैं और चुनाव के बाद अपने घोंसले में लौट आते हैं. उन्होंने कहा, ''इन पार्टियों का शेष अवधि में मध्य प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं होता है.’’ मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जीपीएस ट्रैकर एंक्लेट किया पेश, जमानत पर रिहा टेरर आरोपियों की करेगा मॉनिटरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget