एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जीपीएस ट्रैकर एंक्लेट किया पेश, जमानत पर रिहा टेरर आरोपियों की करेगा मॉनिटरिंग

जम्मू-कश्मीर पुलिस जल्द ही आतंकी आरोपियों की मॉनिटरिंग के लिए जीपीएस ट्रैकर एंक्लेट का इस्तेमाल करेगी. इसका उपयोग सबसे पहले हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी फाइनेंसर गुलाम मोहम्मद भट पर किया जाएगा.

GPS Tracker Anklets: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जमानत पर बाहर आए आतंकी आरोपियों की मॉनिटरिंग के लिए जीपीएस ट्रैकर एंक्लेट (पायल) पेश किया है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस अपराधियों की वास्तविक समय में ट्रैकिंग तकनीक का इस्तेमाल करने वाली देश की पहली पुलिस बल बन जाएगी. 

जीपीएस ट्रैकर एंक्लेट एक वियरेबल है, जिसे व्यक्ति के टखने के चारों ओर लगाया जाता है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है. राज्य जांच एजेंसी (SIA) के मुताबिक, इस एंक्लेट का इस्तेमाल जम्मू में टेरर फंडिंग मामले के आरोपी पर किया गया है. आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है.

एसआईए के अधिकारियों ने कहा कि इस डिवाइस को विशेष एनआईए अदालत की ओर से आदेश पारित होने के बाद पेश किया गया था. इसमें पुलिस को एक आतंकवाद के आरोपी पर जीपीएस ट्रैकर लगाने का निर्देश दिया गया था.

गुलाम मोहम्मद भट पर होगा सबसे पहले इस्तेमाल
इस तकनीक के जरिए सबसे पहले हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी फाइनेंसर गुलाम मोहम्मद भट की मॉनिटरिंग की जाएगी. भट के खिलाफ आतंकी वित्तपोषण के आरोप में यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, हालांकि बाद में उसने जमानत के लिए आवेदन किया था और अंतरिम जमानत की सुनवाई के दौरान रिहाई की मांग की थी.

भट को हिज्बुल मुजाहिदीन संचालकों के आदेश पर 2.5 लाख रुपये ले जाने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे एक अन्य मामले में एक आतंकवादी संगठन से जुड़े होने और एक आतंकवादी कृत्य की साजिश के लिए दोषी ठहराया गया था.

कोर्ट ने दिया था जीपीएस मॉनिटरिंग एंक्लेट के इस्तेमाल का निर्देश
जम्मू के जोनल पुलिस मुख्यालय (ZPHQ) विभाग के मुताबिक, जीपीएस मॉनिटरिंग एंक्लेट के उपयोग की अनुमति देने वाला आदेश जम्मू कश्मीर के एनआईए कोर्ट ने दिया था. विभाग ने कहा, "अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जम्मू की विशेष एनआईए अदालत ने एक आदेश पारित करते हुए पुलिस को आरोपी पर जीपीएस ट्रैकर एंक्लेट लगाने का निर्देश दिया था."

इन देशों में होता है इस्तेमाल
गौरतलब है लिए इस डिवाइस का उपयोग पहले से ही अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे पश्चिमी देशों में किया जाता रहा है.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: 'कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा...' छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल पर बरसे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget