एक्सप्लोरर

...तो इसलिए राजनाथ सिंह नहीं बन पाए यूपी में सीएम कैंडिडेट?

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज से नितिन गडकरी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी जाने से मना कर दिया इसीलिए उन्हें सीएम प्रोजेक्ट नहीं किया गया. गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री इसलिए नहीं प्रोजेक्ट किया गया क्योंकि राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश जाने से मना कर दिया था. हमने नितिन गडकरी से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीएम को नहीं प्रोजेक्ट करने की वजह पूछी. गडकरी ने कहा कि ये स्ट्रेटजी है. हां राजनाथ सिंह यूपी नहीं जाना चाहते हैं इसलिए उन्हें सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं किया गया. ...तो इसलिए राजनाथ सिंह नहीं बन पाए यूपी में सीएम कैंडिडेट?गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह लड़ रहे हैं चुनाव पहले चरण में विभिन्न पार्टियों के कई छत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी. नोएडा सीट पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका कैराना से, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर मथुरा सीट से तथा बीजेपी के विवादास्पद विधायक संगीत सोम तथा सुरेश राणा क्रमश: सरधना और थाना भवन से चुनाव लड़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा के महत्वपूर्ण चुनावों में पहले चरण के लिये शनिवार को पश्चिमांचल के 15 जिलों की कुल 73 सीटों पर मतदान होगा. मुस्लिम बहुल इलाकों में होने वाले इस चरण के मतदान में कई राजनीतिक दिग्गजों के दमखम की परीक्षा होगी. 15 जिलों की 73 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण के चुनाव में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज जिलों में की 73 सीटों पर कल सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा. पहले चरण के चुनाव में एक करोड़ 17 लाख महिलाओं समेत कुल दो करोड़ 60 लाख 17 हजार 81 मतदाता 77 महिलाओं समेत कुल 839 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे. मतदान के लिये 14 हजार 514 केन्द्र तथा 26 हजार 823 मतदान स्थल बनाये गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget