एक्सप्लोरर

फ्रांस से भारत को पहला राफेल विमान मिला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया रिसीव

भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों का सौदा हुआ है. साल 2022 तक सभी राफेल विमान भारत को मिल जाएंगे. आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहला राफेल विमान रिसीव किया. उन्होंने कहा कि यह एक एतिहासक दिन है.

बोर्दू: वायुसेना दिवस के मौके पर भारत को आज पहला राफेल विमान मिल गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस के मेरीनेक एयरबेस में राफेल विमान को रिसीव किया. राफेल रिसीव करने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि आज वायुसेना दिवस भी है और दशहरा भी है. भारतीय वायुसेना के लिए आज का यह दिन ऐतिहासिक है. ये भारत-फ्रांस के रिश्ते की गहराई को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि राफेल से वायुसेना की ताकत बढ़ेगी.

साल 2016 में भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमान का सौदा हुआ था. 2022 तक सभी विमान भारत को मिल जाएंगे. सितंबर 2019 तक इसके वायुसेना के जंगी बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है. राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद ही इसकी ताकत बढ़ जाएगी. ये दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए काफी है. दुश्मन के सीमा में घुसकर राफेल विमान वार कर सकता है. राफेल की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर हथियारों में की जाती है. ये हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल माइका से भी लैस है. इसके साथ ही इसमें क्रूज मिसाइल भी लगे हुए हैं.

फ्रांस से ABP न्यूज़ की खास रिपोर्ट, जानें कैसे भारत के लिए गेमचेंजर साबित होगा राफेल

Rafale

इसके अलावा राफेल में 1.3 एमएम की गन लगी है जो एक मिनट में 125 राउंड गोलियां फायर कर सकती हैं. राफेल विमान ऊंचे इलाकों में लड़ने में माहिर है. इसके पास एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जाने की क्षमता है. इसे भारतीय जलवायु के हिसाब से बनाया गया है. राफेल विमान पर मौजूदा वायुसेना प्रमुख राकेश भदौरिया का नाम (RB 001) लिखा हुआ है. राफेल डील में राकेश भदौरिया ने अहम भूमिका निभाई थी. जब भारत और फ्रांस के बीच करार हुआ था, उस समय जो कॉस्ट नेगोशिएशन कमेटी बनी थी उसके चेयरमैन राकेश भदौरिया थे. इसमें भारतीय वायुसेना, भारत का रक्षा मंत्रालय और फ्रांस के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी थे. राफेल बनाने वाली कंपनी ने सम्मान दिया है.

फ्रांस से भारत को पहला राफेल विमान मिला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया रिसीव

भारत को राफेल सौंपने से पहले एक फिल्म दिखाई गई. इसमें ये बताया गया कि किस तरह से इस ताकतवर फाइटर जेट को बनाया गया. इसकी खूबियों का भी इसमें जिक्र किया गया. बता दें कि पेरिस पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह फ्रेंच मिलिटरी एयरक्राफ्ट में बैठकर मेरीनेक एयरबेस पहुंचे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget