एक्सप्लोरर

'भारत-US में और गहरे होंगे रिश्ते', अमेरिका के रक्षा सचिव से राजनाथ सिंह ने की बात, खुफिया-रक्षा सहयोग बढ़ेगा

Rajnath Singh: दोनों देश रक्षा सहयोग पर एक व्यापक रूपरेखा का मसौदा तैयार करने के लिए साथ मिलकर काम करने को सहमत हुए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीट हेगसेथ से हुई बातचीत को शानदार बताया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष पीट हेगेथ ने गुरुवार (6 फरवरी 2025) को फोन पर बातचीत की. उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों देशों के बीच खुफिया, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन और डिफेंस सहित कई क्षेत्रों में सहमति बनी. रक्षा राजनाथ सिंह ने कहा कि हेगसेथ ने फोन पर बातचीत में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की.

पीट हेगसेथ से बातचीत के बाद क्या बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यह बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित वाशिंगटन यात्रा से पहले हुई है. रक्षा मंत्री ने अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से हुई बातचीत को शानदार बताया. उन्होंने कहा, "मैं अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं."

भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों देश रक्षा सहयोग पर एक व्यापक रूपरेखा का मसौदा तैयार करने के लिए साथ मिलकर काम करने को सहमत हुए हैं, जिसका उद्देश्य 2025-2035 की अवधि के लिए द्विपक्षीय सहयोग को आकार देना है. बयान में कहा गया है कि राजनाथ सिंह और हेगसेथ ने भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग की व्यापक गतिविधियों की समीक्षा की, जिसमें जमीन, वायु, समुद्री और अंतरिक्ष के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीट हेगेथ के बीच बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने अवैध प्रवासी घोषित किए गए 104 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा है. अमेरिका से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान के पंजाब में उतरने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को यहां स्थित अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारे देश के इमिग्रेशन लॉ को लागू करना उसकी राष्ट्रीय और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले हुई बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 जनवरी 2024 को फोन फोन पर बातचीत के दौरान व्यापार, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया था. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 13-14 फरवरी को अमेरिका का दौरा कर सकते हैं. 27 जनवरी को हुई बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था. पीएम मोदी 11-12 फरवरी को पेरिस में रहेंगे, जहां वह एआई एक्शन समिट में हिस्सा लेंगे. बताया जा रहा है कि पीएम पेरिस से सीधे वाशिंगटन डीसी जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें : भयानक जंगलों को पार किया, लात-घूसे खाए, बंदूक रखकर हुई वसूली... ऐसे US पहुंचा था रॉबिन हांडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget