एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खरी खरी, कहा- अब बात PoK पर होगी और किसी मुद्दे पर नहीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब बात PoK पर होगी और किसी मुद्दे पर नहीं होगी. हरियाणा के पंचकूला में रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को खूब खरी खरी सुनाई.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से बौखलाए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक जवाब दिया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अनौपचारिक चर्चा पर इतरा रहे पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा है कि अब बात PoK पर होगी और किसी मुद्दे पर नहीं होगी. हरियाणा के पंचकूला में रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को खूब खरी खरी सुनाई.

राजनाथ सिंह ने कहा, ''धारा 370 और 35A हटने से हमारा एक पड़ोसी बौखला गया है और दुनिया के तमाम देशों का दरवाजा खटखटा रहा है. पाकिस्तान के लोग कहते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच बात होनी चाहिए. किस बात पर बात होनी चाहिए, कौन सा मुद्दा है जिस पर बात होनी चाहिए, क्यों बात होनी चाहिए?''

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान से यदि बात होगी तो तभी होगी जब आतंकवाद को संरक्षण देने और पैदा करने का जो काम पाकिस्तान अपनी धरती पर कर रहा है, उसे खत्म करे. पाकिस्तान जब तक आतंकवाद को खत्म नहीं करता तब तक बाचतीत करने का कोई कारण नहीं है. आगे भी जो बातचीत होगी और किस मुद्दे पर होगी तो पाक अधिकृत कश्मीर पर बात होगी और किसी मुद्दे पर बात नहीं होगी.''

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान आतंकवाद का इस्तेमाल कर हमारे देश को तोड़ना चाहता था. लेकिन हमारे 56 ईंच सीन वाले प्रधानमंत्री ने देश को दिखा दिया है कि निर्णय कैसे किया जाता है. पुलवामा हमले के बाद हमारी वायुसेना ने बालाकोट हमला किया था.’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल में कहा था कि भारत बालाकोट से भी बड़े हमले की योजना बना रहा है, जिसका मतलब है कि उन्होंने स्वीकार किया कि बालाकोट में हवाई हमला हुआ था. इमरान खान बालाकोट हवाई हमले से इंकार करते रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करती है. मोदीजी के नेतृत्व में धारा 370 और 35A को खत्म कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास और वहां के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल किया गया है.''

परमाणु नीति पर भी बड़ा बयान दे चुके हैं रक्षा मंत्री बता दें कि हाल ही में न्यूक्लियर पॉलिसी को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया था. उन्होंने पोखरण में कहा कि अभी तक हमारी न्यूक्लियर को लेकर पॉलिसी ''नो फर्स्ट यूज'' की रही है लेकिन भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर करेगा. राजनाथ सिंह ने कहा,''यह एक संयोग है कि आज मैं जैसलमेर में इंटरनेशनल आर्मी स्काउट कॉम्पीटिशन के लिए आया था और आज ही अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि है. इसलिए, मुझे लगा कि मुझे पोखरण की धरती पर ही उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget