अमृतसर ट्रेन हादसा: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब को हर संभव मदद देने की घोषणा की
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्रेन हादसे के बाद शुक्रवार को पंजाब को हर संभव मदद देने की घोषणा की है.

नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर में हुए रेल ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया है. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्रेन हादसे के बाद शुक्रवार को पंजाब को हर संभव मदद देने की घोषणा की है. अमृतसर के निकट शुक्रवार की शाम को रावण दहन देखने के लिए रेल की पटरी पर खड़े लोगों को ट्रेन ने रौंद दिया.
इस हादसे पर राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब में दशहरा त्योहार के दौरान रेल हादसे में लोगों की मौत पर दुखी हूं और इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं और मैं घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं.’’
Pained beyond words at the loss of precious lives due to a train tragedy during Dussehra festivities in Punjab. My thoughts are with the families of the deceased and prayers with the injured.
— राजनाथ सिंह (@rajnathsingh) October 19, 2018
गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी से इस दुर्घटना के संबंध में बात की है और वे मौके पर पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा,‘‘केन्द्र संकट की इस घड़ी में राज्य की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है.’’
I spoke to Home Secretary of Punjab and DGP of the state regarding the train accident in Amritsar. They are rushing to the spot. Centre is ready to provide all possible assistance to the state at this hour of grief.
— राजनाथ सिंह (@rajnathsingh) October 19, 2018
आपको बता दें कि ट्रेन जालंधर से अमृतसर जा रही थी. इस दौरान जौड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ जहां दशहरा का मेला लगा हुआ था और बड़ी तादाद में लोग वहां जुटे हुए थे. रेल पटरियों के निकट मैदान पर ‘रावण दहन’ देखने के लिए मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे.
अमृतसर के प्रथम उपमंडलीय मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा ने बताया कि 50 शवों को बरामद किया गया है और कम से कम 50 घायलों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
Source: IOCL
























