एक्सप्लोरर

Orang National Park: असम की BJP सरकार का फैसला, राजीव गांधी का नाम ‘ओरंग राष्ट्रीय उद्यान’ से हटाया

हाल ही में खेल रत्न पुरस्कार के नाम से भी राजीव गांधी का नाम हटाया गया है. मोदी सरकार ने ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कर दिया.

Orang National Park: असम की बीजेपी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम ओरंग राष्ट्रीय उद्यान से हटा दिया है. अब ‘राजीव गांधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान’ का नाम बदलकर ‘ओरंग राष्ट्रीय उद्यान’ करने का फैसला लिया गया है. हिमंत बिस्वा सरकार ने यह फैसला टी ट्राइब्स कम्युनिटी की तरफ से उठाई गई मांग के 48 घंटे के भीतर लिया है.

क्यों हटाया गया नाम?

असम सरकार में मंत्री अशोक सिंघल ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि स्थानीय लोगों की मांग के बाद राजीव गांधी के नाम को हटाकर केवल ओरंग राष्ट्रीय उद्यान नाम रखा गया है. ये बदलाव स्थानीय चाय बाग़ान से जुड़ी जनजाति की मांग पर किया गया है.

ओरंग राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानिए

बता दें कि ओरंग राष्ट्रीय उद्यान देश का एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो असम के दरांग और सोनितपुर जिलों में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित है. इसमें 79.28 वर्ग किमी क्षेत्र शामिल है. इसे साल 1985 में एक अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था और 13 अप्रैल 1999 को एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था.

ओरंग राष्ट्रीय उद्यान में एक समृद्ध वनस्पति और जीव हैं, जिनमें भारतीय गैंडे, पिग्मी हॉग, एशियाई हाथी, जंगली जल भैंस और बंगाल टाइगर शामिल हैं. यह ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर गैंडों का एकमात्र गढ़ है.

खेल रत्न पुरस्कार से भी हटा राजीव गांधी का नाम

हाल ही में खेल रत्न पुरस्कार के नाम से भी राजीव गांधी का नाम हटाया गया है. मोदी सरकार ने ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कर दिया. यह फैसला तब लिया गया, जब भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर ओलम्पिक में पदक का सूखा खत्म किया था.

यह भी पढ़ें-

LPG Cylinder Price Hike: आपको पता है? मार्च 2014 से अबतक दोगुना से ज्यादा हुए सिलेंडर के दाम

भारत में बड़े हमले कर सकता है ISIS खुरासान, राइट विंग के नेता और मंदिर निशाने पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget