एक्सप्लोरर

भारत में बड़े हमले कर सकता है ISIS खुरासान, राइट विंग के नेता और मंदिर निशाने पर

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस के निशाने पर राइट विंग लीडर्स, मंदिर, पश्चिमी देशों के ठिकाने और भीड़भाड़ वाली जगह शामिल हैं. साथ ही वो विदेशियों को भी निशाना बना सकते हैं.

नई दिल्ली: अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठन आईएसआईएस खुरासान भारत में बड़ा धमाका कर सकता है. खुफिया रिपोर्ट के हवाले से ये खुलासा हुआ है. खुफिया एजेंसियों ने हमले का अलर्ट जारी किया है. जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी संगठन ISISK के प्रशिक्षित आतंकी भारत में धमाके कर सकते हैं.

राइट विंग लीडर्स-मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस के निशाने पर राइट विंग लीडर्स, मंदिर, पश्चिमी देशों के ठिकाने और भीड़भाड़ वाली जगह शामिल हैं. साथ ही वो विदेशियों को भी निशाना बना सकते हैं. कर्नाटक और कश्मीर में हाल ही में पकड़े गए इस ग्रुप से जुड़े आतंकियों ने पूछताछ में इस बात की पुष्टि की है कि वो अफगानिस्तान पाकिस्तान में आईएस ऑपरेटर के संपर्क में थे. पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि आईएस नेटवर्क के धमाकों की साजिश में ये भी शामिल हो सकते हैं.

जानकारी ये भी मिल रही है कि भारत में मौजूद आतंकियों को आईईडी बनाने और छोटे हथियार खरीदने के लिए फंड पहुंचाने की भरोसा भी आतंक के आकाओं ने दिया है.

खुरासान ने काबुल में किया था हमला

बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम ब्लास्ट करने की जिम्मेदारी आईएसआईएस खुरासान ने ही ली थी. काबुल ब्लास्ट में एक दर्जन अमेरिकी सैनिकों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. ISIS के खुरासान मॉडल की जड़े पाकिस्तान से ही जुड़ी हुई हैं.

ISIS-K के मुखिया का नाम असलम फारूकी है, जो पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा प्रांत का रहने वाला है और पहले लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था. फारूकी अब तक अफगानिस्तान की बगराम जेल में बंद था, जिसे तालिबानियों ने रिहा कर दिया और रिहा होते ही उसने काबुल एयरपोर्ट पर खूनी साजिश को अंजाम दे दिया.

यह भी पढ़ें-

India Corona Updates: देश में कोरोना संकट बढ़ा, पिछले दिन से 12 फीसदी ज्यादा केस आए

Unemployment In India: अगस्त महीने में बढ़ी बेरोजगारी, 15 लाख लोगों ने नौकरी से धोया हाथ- CMIE

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget