एक्सप्लोरर

OROP पर राहुल गांधी ने ऐसा क्या बोला, जो भड़क गए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

Rajeev Chandrasekhar On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वन रैंक, वन पेंशन को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि इनकी जीरो उपलब्धि है.

Rajeev Chandrasekhar On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वन रैंक, वन पेंशन (OROP) को लेकर दिए गए बयान पर शनिवार (16 सितंबर) को हमला  किया.  उन्होंने कहा कि सेना का इस्तेमाल मत करो.   

बीजेपी नेता  राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''हमारी सेना का भूलकर भी टीवी और फोटो सेशन के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता. हमारे सशस्त्र बलों में पुरुषों और महिलाओं को इसकी परवाह नहीं है कि आप किस वंश से आते हैं, आप किससे प्रार्थना करते हैं या आपकी राजनीति क्या है.''

राजीव चंद्रशेखर ने क्या कहा?
चंद्रशेखर ने आगे लिखा, ''वे (भारतीय सेना) भारत को एकजुट करने, रक्षा करने, हिंदुस्तान को गौरवान्वित करने और हमारे दुश्मनों को डराने की  परवाह करते हैं. इसके लिए हमारे सैनिक लगातार काम करते हैं.''

उन्होंने आगे कहा कि आपकी (राहुल गांधी) प्रिविलेज जिंदगी की जीरो उपलब्धि, लोगों को बांटने की राजनीति करना, झूठ बोलना, दुश्मन के साथ समझौता करना, जम्मू कश्मीर में  अलगाववादियों के साथ सहयोग और  डोकलाम में हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी पर सवाल उठाने के राहुल गांधी के मूल्य से सेना के मूल्य विपरीत है. 

राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक 23 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो कथित तौर पर कहते हुए दिख रहे हैं, '' वन रैंक, वन पेंशन में ऑफिसर को ज्यादा फायदा मिला और जवान को कम फायदा मिला, लेकिन ओआरओपी ज्यादा जवान को चाहिए होता है क्योंकि उन्हें ज्यादा जरूरत है. आखिर में तो जवान ही लड़ता है. अफसर लड़ते हैं, लेकिन जवानों की संख्या तो हजारों में होती है.''  

राजीव चंद्रशेखर ने इसी वीडियो को शेय़र करते हुए राहुल गांधी पर हमला किया है. 

ये भी पढ़ें- OROP: 'आप कानून हाथ में नहीं ले सकते', पूर्व सैन्य कर्मियों की पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget