एक्सप्लोरर

गुजरात आए राजस्थान बीजेपी के छह विधायक अज्ञात स्थान के लिए रवाना, सोमनाथ में दो दिन रुकने वाले थे

सोमनाथ बीजेपी के महासचिव ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि विधायक कहां गए हैं. उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे विधायक गेस्ट हाउस छोड़कर चले गए.

 

अहमदाबाद: राजस्थान में 14 अगस्त से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा सत्र से पहले गुजरात पहुंचे राजस्थान बीजेपी के छह विधायक शनिवार देर रात किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए. बता दें कि राजस्थान में सचिन पायलट की बगावत और उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार मुश्किल में है.

बीजेपी के छह विधायक शनिवार शाम में पोरबंदर से सोमनाथ पहुंचे थे. उनमें से एक विधायक ने कहा था कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार विपक्षी विधायकों को प्रताड़ित कर रही है और वे मानिसक शांति के लिए सोमनाथ की तीर्थयात्रा पर आए हैं.

इस मुद्दे पर गिर सोमनाथ बीजेपी महासचिव मानसिंह परमार ने कहा, ‘‘विधायक सुबह गेस्ट हाउस छोड़ कर चले गए. मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं कि वे कहां गए. मेरी जिम्मेदारी शनिवार को उनके पोरबंदर से सोमनाथ पहुंचने पर उन्हें गेस्ट हाउस तक पहुंचाने की थी. मैं रात के खाने के बाद वहां से निकल गया था. वे यहां दो दिन रुकने वाले थे.’’

सूत्रों ने कहा कि छह विधायक निर्मल कुमावत, गोपीचंद मीणा, जब्बार सिंह सांखला, धरमवीर मोची, गोपाल लाल शर्मा और गुरुदीप सिंह शाहपीनी स्थानीय बीजेपी नेताओं के साथ कल देर रात दो से तीन बजे के बीच गेस्ट हाउस से किसी अज्ञात स्थान के लिए निकल गए.

कुमावत ने शनिवार को कहा था कि गहलोत सरकार के पास विधानसभा में बहुमत नहीं है और वह ‘‘वह एसओजी (विशेष अभियान समूह) और विभागीय छापों का उपयोग करके बीजेपी विधायकों का उत्पीड़न कर रहे हैं और उन पर मानसिक दबाव डाल रहे हैं.’’

सीएम अशोक गहलोत ने ली चुटकी

राजस्थान बीजेपी के विधायकों के गुजरात जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि बीजेपी में फूट पड़ गई है औऱ उनकी साजिश का पर्दाफाश हो गया है.

राजस्थान: CM अशोक गहलोत बोले- पार्टी छोड़ चुके कई नेता हमारे पास लौट आएंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget