एक्सप्लोरर

सचिन पायलट का संकेत, मंत्रिमंडल विस्तार में बीएसपी विधायकों को नहीं मिलेगी जगह

सचिन पायलट ने कहा कि हम ऐसा मैकेनिज्म बना रहे हैं जिससे वैसे कार्यकर्ताओं को भागीदारी मिले जिनके दम पर कांग्रेस सत्ता में आई. उनका संकेत साफ था कि हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को सत्ता का सुख नहीं मिलेगा.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीएसपी के सभी छह विधायकों का कांग्रेस में विलय करवाकर अपनी सरकार को मजबूत कर लिया. लेकिन इस मुद्दे को लेकर राज्य में कांग्रेस को दो पावर सेंटर साफ नजर आ रहे हैं. डिप्टी सीएम सचिन पायलट जो प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं, उन्हें बीएसपी विधायकों के पार्टी में विलय की खबर तक नहीं लगी. अकेले गहलोत ने बड़ा दांव जीत लिया. अब पायलट ने संकेत दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार और निगम बोर्डों की नियुक्तियों में कमर्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी.

सचिन पायलट ने गुरुवार को जो बयान दिया वो ये बताने के लिए काफी है कि उनके और गहलोत के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय गुरुवार को हुई एक बैठक में गहलोत और पायलट दोनों मौजूद थे. पार्टी के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय भी बैठक में थे. बैठक ख़त्म हुई और पहले गहलोत बाहर निकले. गहलोत को मीडिया ने रोका तो वो रुके लेकिन केवल अपनी बात कह कर उठने लगे. मीडिया ने सवाल पूछने चाहे तो नमस्कार कर रवाना हो गए. इसके बाद सचिन पायलट और अविनाश पांडेय आए. पांडेय से जब पुछा गया कि बीएसपी विधायकों के मुद्दे पर सत्ता और संगठन में मतभेद दिख रहा है तो पांडेय ने इससे इनकार किया.

मीडिया के सवाल जारी थे और इसी दौरान सचिन पायलट ने जवाब देना शुरू कर दिया. पहले तो सचिन पायलट कहते रहे कि सभी बीएसपी विधायक बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए है. लेकिन जब संगठन के लोगों को सत्ता में भागीदारी को लेकर सवाल पुछा गया तो पायलट बोले कि हम ऐसा मैकेनिज्म बना रहे हैं जिससे उन कार्यकर्ताओं को भागीदारी मिले जिनके दम पर कांग्रेस सत्ता में आई. जो कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता हैं. संकेत साफ था कि सिर्फ दो दिन पहले पार्टी में आये विधायकों को सत्ता सुख नहीं मिलेगा.

पायलट का ये बयान उस समय आया है जब राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा जोरों पर हैं. गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल में भी छह बीएसपी विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराकर सत्ता की मलाई का स्वाद चखाया था. अब सचिन पायलट के बयान के बाद बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में आये विधायकों को मंत्री या दूसरा पद देना गहलोत के लिए कितना मुश्किल होगा ये समय बताएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget