एक्सप्लोरर

Sachin Pilot Speech: 'मैं किसी पद पर रहूं या नहीं, मैं...', पदयात्रा खत्म करते हुए बोले सचिन पायलट, अशोक गहलोत सरकार को दी ये चेतावनी

Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कहां की नीति है कि अपनी पार्टी के लोगों को बदनाम करो और बीजेपी के लोगों का गुणगान करो. 

Sachin Pilot Jan Sangharsh Yatra: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान (Rajasthan) में जन संघर्ष यात्रा निकाली है. सोमवार (15 मई) को यात्रा का पांचवा और आखिरी दिन था. उन्होंने इस दौरान कहा कि मेरे काम करने के तरीके पर, मेरी निष्ठा पर मेरे घोर विरोधी भी उंगली नहीं उठा सकते. मैं किसी पद पर रहूं या नहीं रहूं, मैं राजस्थान की जनता की सेवा अंतिम सांस तक करता रहूंगा. मैं डरने वाला नहीं हूं.

सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि इस महीने के आखिर में अगर तीनों मांगे नहीं मानी गई तो युवाओं के लिए, भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन करूंगा. हम गांव में हर जगह जनता के साथ पैदल चलेंगे. मैंने कभी किसी पर आरोप नहीं लगाया किसी के खिलाफ बुरा शब्द नहीं निकाला. आप मुझे गाली दो, आरोप लगाओ मुझे चिंता नहीं. जनता ही जनार्दन होती है. जिन बच्चों के पेपर रद्द हो गये वो हताश होते हैं, लेकिन इसकी कोई जरूरत नहीं. 

"जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी दूंगा"

पायलट ने कहा कि जनता का समर्थन मेरे मुद्दे को मिला है. मैं एक वादा करना चाहता हूं कि मैं लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं. यात्रा में बहुत साथी साथ चले और मैं कहना चाहता हूं कि आखिरी सांस तक प्रदेश की जनता की सेवा करता रहूंगा. राजनीति सिर्फ पद के लिए नहीं होती, जो भी कुर्बानी देनी पड़े तो दूंगा. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जो पेपर लीक पीड़ित हैं उन्हें मुआवजा मिले, आरपीएस को भंग किया जाये, नये सिरे से चयन प्रक्रिया तय हो. वसुंधरा सरकार के खिलाफ लगे आरोपों की जांच हो. 

"हमारा संघर्ष किसी नेता के खिलाफ नहीं"

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारा संघर्ष किसी नेता के खिलाफ नहीं है. ये भ्रष्टाचार के खिलाफ है. राजस्थान में हमारी सरकार हटी थी तब कांग्रेस की बहुत कम सीट थी. तब मुझे कहा गया कि आपको कांग्रेस का अध्यक्ष बनना है. हमने पांच साल एकजुट होकर काम किया. वसुंधरा राजे के शासन में जो भ्रष्टाचार हुआ उस पर हमने आरोप लगाया. जब हमारी सरकर बनी तो जो हमने कहा था वो हमने किया, लेकिन जो आरोप हमने लगाया था उसको आज साढ़े चार साल हो गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

"राजस्थान की जनता समझदार है'

उन्होंने कहा कि मैं लगातार उन्हें पत्र लिखता रहा, गृह मंत्री को भी पत्र लिखा. मैंने अनशन भी किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. फिर मैंने सोचा कि इस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता के बीच जाना होगा. ये पेपर लीक होता कैसे है, पूरे तंत्र को बदलना पड़ेगा. हमारे युवाओं का जीवन अंधकार में चला जा रहा है. 20 से 25 लाख बच्चे हर साल गांव से शहर आते हैं, कोचिंग करते हैं. उनके मां बाप पेट काटकर फीस देते हैं. उनके पेपर कैंसिल हो जाते हैं, पेपर लीक हो जाते हैं, उम्र निकल जाती है. युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं तो देश भी सुरक्षित नहीं. राजस्थान की जनता समझदार है वो सब सही गलत समझती है. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Election Results 2023: CM को लेकर उठापटक के बीच सिद्धारमैया का बड़ा दावा, कहा- कर्नाटक में अधिकतर विधायक मुझे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget