एक्सप्लोरर

Rajasthan: रेप केस में राजस्थान के मंत्री के बेटे को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, मंत्री बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग

Rajasthan: राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को रेप मामले में गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम जयपुर पहुंची. रोहित के खिलाफ 24 साल की महिला पत्रकार ने रेप केस दर्ज कराया था.

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस सरकार के मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) के बेटे रोहित जोशी (Rohit Joshi) पर रेप के आरोप लगे हैं. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम जयपुर पहुंची. ताजा जानकारी के मुताबिक, रोहित के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है. पुलिस ने रोहित को दिल्ली में 18 मई दोपहर एक बजे पूछताछ के लिए तलब किया है.

रोहित के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में 24 साल की महिला पत्रकार ने रेप केस दर्ज कराया था. इस मामले पर जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस के जयपुर आने की सूचना है और इस मामले में कानून अपना काम करेगा. उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि रोहित जोशी का मीडिया ट्रायल हो. क्या उनका बेटा फरार है, ये सवाल पूछे जाने पर महेश जोशी ने कहा कि ये सवाल तो दिल्ली पुलिस पूछे. 

मंत्री बोले- पुलिस जांच में करूंगा पूरा सहयोग
वहीं जब महेश जोशी से पूछा गया कि क्या उनके बेटे के खिलाफ कोई साज़िश है. इस पर उन्होंने कहा कि अभी वो इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे. मंत्री महेश जोशी ने आगे कहा कि मैं सच्चाई के साथ खड़ा हूं और कानून का पालन करता हूं. मैं पुलिस जांच में पूरा सहयोग करूंगा. 

15 सदस्यों की टीम पहुंची थी जयपुर
बता दें कि, इस मामले को लेकर रविवार को 15 सदस्यों की टीम जयपुर पहुंची. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, पुलिस पहले जिस घर पर पहुंची (वो डेमोलिश था) वहां रोहित जोशी नहीं मिला. इसके बाद सिविल लाइन वाले पिता के घर टीम पहुंची तो वहां भी रोहित जोशी नहीं मिला. जिसके बाद लगातार पुलिस उसको ढूंढने में लगी है. 

सार्वजनिक रूप से कहीं नज़र नहीं आ रहे रोहित जोशी
वैसे रोहित जोशी अपने खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद से सार्वजनिक रूप से कहीं नज़र नहीं आए हैं और उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. बताया जा रहा है कि जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीमों ने पुराने जयपुर में चीनी की बुर्ज इलाके में पीड़िता के घर की तस्दीक़ के अलावा कई और जगहों पर जाकर भी पड़ताल की है. 

पीड़िता के साथ कथित शादी की थी चर्चा
इस महिला पत्रकार के साथ उनकी कथित शादी की चर्चा कुछ महीने पहले सुनाई दी थी. रोहित पहले से शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है. रोहित की इस महिला पत्रकार से शादी की चर्चाओं में तब ये बात भी सामने आई थी कि उन्होंने दूसरी शादी के लिए धर्म भी बदला था. हालांकि तब ये बातें सिर्फ चर्चा ही रहीं क्योंकि तब कोई विवाद नहीं हुआ और ना कोई पक्ष पुलिस तक पहुंचा. 

जबरन गर्भपात के भी लगे हैं आरोप
इस महिला पत्रकार ने रोहित पर उसे सवाई माधोपुर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं. इसके अलावा इस महिला ने रोहित जोशी पर ये आरोप भी लगाया है कि उसने उसके परिवार को खत्म कर देने की धमकी भी दी थी. पीड़िता के मुताबिक वो रोहित जोशी के संपर्क में फेसबुक के जरिए आई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद जब वो गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करवा दिया. 

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Masjid Survey: तालाब पर तनातनी, मलबे का ढेर, दीवारों पर पुताई, दूसरे दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ 

Mundka Fire: मुंडका अग्निकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget