एक्सप्लोरर

राजस्थान: सचिन पायलट के जन्मदिन पर समर्थकों ने किया 45 हजार से ज्यादा यूनिट रक्तदान

कोरोना के चलते पायलट ने कार्यकर्ताओं को जयपुर नहीं आने और अपने-अपने स्थानों पर रहकर सामाजिक सरोकार निभाते हुए पीड़ितों की सहायतार्थ रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की थी.

जयपुर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने सोमवार को उनके जन्मदिन पर राज्यभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर एक ही दिन में 45,000 से अधिक यूनिट रक्तदान किया. पायलट के समर्थकों ने यह संकेत देने का प्रयास किया कि महीने भर चले राजनीतिक घटनाक्रम के बावजूद राज्य में पायलट के चाहने वालों में कोई कमी नहीं हुई है.

पायलट का सोमवार को जन्मदिन था. उनके 43वें जन्मदिन पर राज्य में कई जगह रक्तदान शिविर लगाए गए. पायलट के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पायलट के जन्मदिन के अवसर पर राज्य भर में कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया. जयपुर जिले में लगभग 11 हजार से अधिक लोगों सहित पूरे प्रदेश में लगभग 45 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया.

पायलट ने कार्यकर्ताओं से की थी अपील

कोरोना के चलते पायलट ने कार्यकर्ताओं को जयपुर नहीं आने और अपने-अपने स्थानों पर रहकर सामाजिक सरोकार निभाते हुए पीड़ितों की सहायतार्थ रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की थी. उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्यभर के लगभग 400 विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया.

पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों के साथ बातचीत की और उनके जन्मदिन पर शिविर आयोजित करने और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. पायलट ने कहा कि रक्तदान शिविरों में बडी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया.

जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी मदद- पायलट

उन्होंने कहा कि इस रक्त से अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों को मदद मिलेगी. इससे उन्हें मुश्किल समय में मदद मिलेगी. कोरोना वायरस की चेतावनी के चलते रक्त दानदाताओं की संख्या में कमी आई है और इस पहल से जरूरतमंदों को निश्चित रूप से मदद मिलेगी.

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य नेताओं ने पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट के जरिये शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं सचिन पायलट जी. आपको खुशी, अच्छी सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget