एक्सप्लोरर

राजस्थान सरकार का फैसला- इस साल यूनिवर्सिटी स्तर की सभी परीक्षाएं रद्द, छात्रों को किया जाएगा प्रमोट

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले 20 हजार के करीब पहुंचने वाले हैं और 447 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है.राजस्थान से पहले भी कुछ राज्यों में बोर्ड और ग्रेजुएशन स्तर की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं.

जयपुरः देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण परीक्षाओं के रद्द होने का सिलसिला जारी है. सीबीएसई और आईसीएसई के बची हुई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के बाद अब राजस्थान में ग्रेजुएशन स्तर की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इसका एलान किया. इसके साथ ही सभी छात्रों को अगली कक्षा में भेज दिया जाएगा.

देश के बाकी राज्यों की तरह ही राजस्थान में भी लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में स्कूल-कॉलेज नहीं खुल रहे हैं और इसको देखते हुए ही राजस्थान सरकार ने ये फैसला किया. शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक सीएम गहलोत ने ये फैसला किया.

जल्द तय की जाएगी अंकों की व्यवस्था

इसके तहत अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सीधे अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा. राज्य का मानव संसाधन मंत्रालय अंकों की प्रक्रिया तय करेगा.

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर फैसले की जानकारी दी. गहलोत ने लिखा, “राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर इस वर्ष प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं कराने का निर्णय लिया है. निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया.”

राजस्थान में आए 19 हजार से ज्यादा मामले

राजस्थान से पहले भी कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के कारण बनी स्थितियों के चलते बोर्ड से लेकर कॉलेज स्तर की परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थीं.

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के अबतक 19,532 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 447 की मौत हो गई, जबकि 3,445 मरीज अभी भी सक्रिय हैं. राज्य में 75 फीसदी से ज्यादा का रिकवरी रेट है और 15,640 मरीज ठीक हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें बिहारः कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 88, राज्य में अबतक आए 11456 केस दिल्ली में शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर, 20 फुटबॉल ग्राउंड जितना है साइज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget