एक्सप्लोरर

गांधी जयंती के मौके पर राजस्थान सरकार का फैसला, पूरे राज्य में तंबाकू पर लगाया बैन

कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में भी तंबाकू पर प्रतिबंध लगाने की बात की थी. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने इस बात की घोषणा की. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत तंबाकू पर प्रतिबंधित किया गया है.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधी जयंती के मौके पर राज्य में तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है. कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में तंबाकू पर प्रतिबंध की बात कही थी. उसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लागू किया गया है. देशभर में हजारों लोग तंबाकू से होने वाले कैंसर की वजह से मरते हैं.

राजस्थान में मैग्निशियम कार्बोनेट निकोटिन तम्बाकू, मिनरल ऑयल युक्त पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी के उत्पादन, भंडारण और वितरण पर रोक लगाई गई है. इसकी घोषणा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने की है. इसके लिए गजट नोटिफिकेशन सार्वजनिक किया गया है. सरकार ने इनको खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिबंधित किया.

गांधी जयंति के मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राज्य में पदयात्रा का आयोज किया. चांदपोल बाजार से शुरू हुई और श्यामापुरी में गांधी सर्किल पर जाकर खत्म हुई. इसमें राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी शामिल हुए. सचिन पायलट ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए इस पदयात्रा के आयोजन की जानकारी दी थी.

गांधी जयंती: रबीन्द्रनाथ टैगोर ने नहीं, जीवराम शास्त्री ने सबसे पहले बापू को कहा था 'महात्मा'

उधर आज दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में पदयात्रा निकाली. उन्होंने दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर से राजघाट तक पदयात्रा की. बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस बुधवार को पूरे देश में 'रघुपति राघव राजा राम' की धुन पर पदयात्रा निकाल रही है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली पदयात्रा में शामिल हो रही हैं. वहीं आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अगर आज बापू जिंदा होते तो पांच में जो कुछ हुआ है उसे देखकर दुखी होते. सोनिया गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों का किसी पार्टी ने अगर पालन किया है तो वह सिर्फ कांग्रेस है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget