एक्सप्लोरर

राजस्थान: 15वीं मंजिल गांजे की ऑर्गेनिक खेती करने वाला इजरायल का शख्स गिरफ्तार, एक हजार से ज्यादा पेड़ जब्त

जयपुर में पुलिस ने गांजे की खेती करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जयपुर: दुनिया कोरोना के खौफ में जी रही है लेकिन इसके बावजूद कुछ अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे. हालांकि कोरोना के कारण इन दिनों राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत पूरे देश भर में अपराधों का ग्राफ गिरा है लेकिन जयपुर के महापुरा इलाके में एक ऐसा अपराध कांड सामने आया है जो बेहद चौंकाने वाला है.

यहां एक विदेशी नागरिक ने एक बहुमंजिला इमारत की 15 वीं मंजिल पर गांजे की ऑर्गेनिक खेती कर रखी थी. पुलिस को यहां मिला इजरायल का एक शख्स जो बिजनेस वीजा लेकर नशे की खेती कर रहा था.

जयपुर पुलिस की सी इस टीम को इस बात की भनक लगी थी कि जयपुर के महापुरा इलाके की एक बहुमंजिला इमारत महिमा निर्वाण अपार्टमेंट में नशे की खेती हो रही है. इस सूचना की पुष्टि के लिए जब पुलिस टीम इस इमारत में पहुंची तो ये देख कर दंग रही गई कि बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर करीब तीन हजार स्कवायर फीट में गांजे के एक हजार से अधिक पेड़ उगाये हुए थे.

पुलिस जांच में पता चला कि इजराइल के रहने वाले एलोन मोली ने यहां बिल्डिंग में एक फ्लैट किराए पर ले रखा था. मोली ही ये गांजे की खेती कर रह था. मोली इजराइल का रहने वाला है इसलिए वो अपने देश की खेती की तकनीक यानि ड्रिप तरीके मतलब बूंद बूंद सिंचाई प्रणाली से गांजे की खेती कर रहा था.

खास बात ये भी देखने को मिली की मोली ने गांजे के पेड़ गमले में लगा रखे थे और हर गमले में सोलर लाइट और ड्रिप सिंचाई का आधुनिक सिस्टम लगा हुआ था. मोली ने खुद को इजराइल के कृषि वैज्ञानिक के तौर पर प्रचारित करके लोगों को बताया था कि वो रिसर्च कर रहा है इसलिए उसे ग्रीन हाऊस बना रखा है.

जयपुर पुलिस ने इस नशे के कारोबारी से पूछताछ की तो पता चला कि ये गांजे की खेती के लिए खाद और बीज अमेरिका से ऑनलाइन मंगवा रहा था. इसके लिए उसने छह सौ डॉलर का भुगतान भी किया था. मोली खुद तो जयपुर के राजा पार्क इलाके में एक अन्य फ्लैट किराये पर लेकर रह रहा था और उसने गांजे की खेती के लिए ये रूफ टॉप वाला फ्लेट लिया था.

इन दोनों फ्लैट्स का वो करीब 37 हजार रुपए हर महीने किराया दे रहा था. मोली करीब 2016 से बिजनेस वीजा लेकर भारत आ जा रहा था और उसने शुरु में फर्नीचर का कारोबार किया था.

जयपुर पुलिस ने मोली के यहां उगाये गए गांजे के एक हजार से ज्यादा पेड़ जब्त कर लिए हैं. मोली के यहां पुलिस को एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिली. पुलिस ने मोली को गिरफ्तार कर उसके इस्तेमाल के बारे में उससे पूछताछ की.

इस पर मोली ने बताया कि वो गांजे की फसल तैयार होने के बाद उसके दस दस ग्राम के पैकेट्स बनाकर बेचता है. ये गांजा करीब चार लाख रुपए किलो के भाव से बिकता. अब पुलिस ने मोली को ये फ्लैट किराए पर देने वाले मकान मालिक पर भी शिकंजा कस दिया है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: ABP न्यूज़ के ट्वीट पर बोले केजरीवाल- दिल्ली में जल्द मिलेगी हर दिन 500 मरीजों को इलाज की सुविधा

PM मोदी ने आरबीआई के एलानों की तारीफ की, कहा-कारोबार और मध्यम वर्ग को मदद मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget