एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: 'चंद्रयान सफलतापूर्वक लैंड कर गया, लेकिन राहुलयान...', राजस्थान की रैली में राजनाथ सिंह का तंज

Rajnath Singh In Rajasthan: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'राहुलयान' न कभी लॉन्च हुआ और न ही कभी लैंड हुआ.

Rajnath Singh Take dig on Rahul Gandhi: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित चुनावी रैली में राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि चंद्रयान सफलतापूर्वक लैंड कर गया, लेकिन 'राहुलयान' न कभी लॉन्च हुआ और न ही कभी लैंड हुआ.

रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "इन्हीं (कांग्रेस) के गठबंधन के लोगों ने सनातन धर्म को चोट पहुंचाई है. डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने चोट पहुंचाई है. कांग्रेस इस पर खामोश है. मैं सीएम गहलोत से पूछना चाहता हूं कि वे इस मामले में कुछ बोलते क्यों नहीं हैं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खरगे चुप क्यों हैं?"

'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश देता है सनातन'
राजनाथ सिंह ने कहा, "वे स्पष्ट क्यों नहीं करते कि वे सनातन धर्म के बारे में क्या सोचते हैं. सनातन धर्म को केवल पूजा पद्धति से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है. सनातन धर्म 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश देता है और यह पूरे विश्व को एक परिवार मानता है. इसका न कोई जन्म है और न कोई अंत हैं."

उन्होंने कहा कि "सनातन धर्म के बारे में डीएमके नेता ने जो बोला है, उनसे पूछा जाना चाहिए कि क्या उनके पास इसका स्पष्टिकरण है. क्या सनातन धर्म जाति-धर्म के नाम पर भेदभाव करता है. सनातन धर्म ये संदेश देता है कि जो पिंड में है, वही ब्रहमांड में है. सनातन धर्म तेरे- मेरे में विश्वास नहीं करता है."

'माफी मांगें इंडिया गठबंधन की पार्टियां'
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के जितने भी दल हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए. वरना देश उनको माफ नहीं करेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आम आदमी को सशक्त बनाने का काम किया है. गरीब कल्याण हमारा नारा नहीं, हमारा मिशन है.

क्या बोले थे उदयनिधि स्टालिन ?
बता दें कि तमिलनाडु सरकार में खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार (2 सितम्बर) चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से कर दी थी. साथ ही उन्होंने सनातन धर्म को खत्म करने का आह्वान भी किया था.

यह भी पढ़ें- Stalin Sanatana Dharma Remark: 'जो धर्म इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता वो बीमारी के जैसा', उदयनिधि के बयान पर बोले प्रियांक खरगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget