एक्सप्लोरर

राजस्थान चुनाव: सचिन पायलट का दावा, जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र कांग्रेस में शामिल होंगे

Rajasthan Election 2018: मानवेंद्र के संबंध बीजेपी के साथ 2014 में ही खट्टे हो गए थे, जब पार्टी ने उनके पिता और पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह को टिकट देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद जसवंत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े और भाजपा के उम्मीदवार से हार गए थे.

नई दिल्ली: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. मानवेंद्र ने 22 सितंबर को बीजेपी छोड़ दी थी. पायलट ने बताया कि वह 17 अक्टूबर को महा दुर्गाष्टमी के पावन दिन पर सुबह 10 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे. राजस्थान के बाडमेर में पचपद्र में आयोजित विशाल स्वाभिमान रैली के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी छोड़ने के बाद से ही मानवेंद्र की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ रही थी.

सूत्रों का कहना है कि मानवेंद्र शिव से विधायक हैं और वह अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं. मानवेंद्र के संबंध बीजेपी के साथ 2014 में ही खट्टे हो गए थे, जब पार्टी ने उनके पिता और पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह को टिकट देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद जसवंत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े और बीजेपी के उम्मीदवार से हार गए थे.

मानवेंद्र ने पिछले ही महीने बाड़मेर में एक बड़ी स्वाभिमान रैली की और 'कमल का फूल, बड़ी भूल' कहते हुए बीजेपी से अलग हो गए थे. दरअसल मानवेंद्र की बीजेपी नेतृत्व और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लंबे समय से खटपट चल रही थी. राज्य के बाड़मेर और जैसलमेर के साथ साथ आसपास के राजपूत समुदाय में मानवेंद्र और उनके जसोल परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने को एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है.

हालांकि बीजेपी का कहना है कि मानवेंद्र के इस कदम का पश्चिमी राजस्थान में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं होगा. संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ मानवेंद्र सिंह का यह राजनीतिक रूप से गलत फैसला है जिसका बीजेपी पर कोई असर नहीं होगा. राजपूत मतदाता बीजेपी के साथ रहे हैं और बीजेपी के ही साथ रहेंगे.’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस में जाने के सवाल पर मानवेंद्र ने कहा था कि अब वह धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे, घर घर जाकर लोगों को धन्यवाद देंगे और आगे की राजनीतिक राह भी उनकी राय से ही तय करेंगे.

JDU में नंबर दो बने प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार ने बनाया उपाध्यक्ष

दिग्विजय बोले- 'मेरे भाषण से कांग्रेस के वोट कटते हैं, दुश्मन को भी टिकट मिले तो उसे जिताओ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget