एक्सप्लोरर

Rajasthan: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले राजस्थान कांग्रेस के विधायकों ने वापस लिया अपना इस्तीफा, जानिए वजह

Rajasthan Politics News: राजस्थान कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा वापस लेने के लिए विधानसभा में प्रार्थना पत्र दिया. इस पत्र में सब ने एक ही लाइन लिखी है कि वे स्वेच्छा से अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं.

Rajasthan: राजस्थान में कांग्रेस एक बार फिर एकजुट होती दिख रहे है. शनिवार को हाईकोर्ट की सुनवाई से दो दिन पहले कांग्रेस के विधायकों ने अपना इस्तीफा वापस लेना शुरू कर दिया. गौरतलब है कि तीन महीने पहले राजस्थान की राजनीति  में तब भूचाल आ गया था, जब सामूहिक रूप से कांग्रेस के 90 से अधिक विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था.

शनिवार को इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष जोशी को एक लाइन की चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा वापस लेना शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि इस प्रकरण को विपक्ष हाईकोर्ट ले गया और इस्तीफों पर फैसले की मांग की थी. अदालत में सुनवाई से दो दिन पहले कांग्रेस ने आने वाले कहते को भांप लिया. यही वजह है कि जिन विधायकों ने 25 सितंबर की रात को इस्तीफे सौंपे थे, उनमें से अधिकतर विधायकों ने अपने इस्तीफे वापस ले लिए हैं.

विवाद से बचने के लिए विधायकों ने उठाया कदम 

बता दें कि 23 जनवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है. ऐसे में विवाद की स्थिति से बचने के लिए भी यह पहल की गई हो. गौरतलब है कि कांग्रेस के 91 विधायकों ने तीन महीने पहले 25 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था, जिसमें उन्होंने राज्य के पूर्व डिप्टी सचिन पायलट को  मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का विरोध किया गया था.

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, इस घटनाक्रम में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मामले में अदालत द्वारा किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए, इस्तीफे वापस लेने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तब परिस्थितियां अलग थी, मौजूदा समय में माहौल सामान्य है. 

विपक्ष के एक नेता ने उठाया था सवाल 

मालूम हो कि राजस्थान हाई कोर्ट ने 6 दिसंबर को राज्य विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौर द्वारा दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके समक्ष 91 कांग्रेस विधायकों द्वारा प्रस्तुत इस्तीफे पर निर्णय लेने में निष्क्रियता का आरोप लगाया गया था. अदालत ने जोशी को जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है. विधानसभा अध्यक्ष को जारी नोटिस के बाद सामूहिक इस्तीफे से संबंधित मामले की सुनवाई दो जनवरी को हाई कोर्ट में होना है. 

एक लाइन लिखी सभी ने अपनी बात 

इसी को देखते हुए शनिवार यानी 31 दिसंबर की दोपहर बाद कांग्रेस के करीब 80 विधायक अपनी-अपनी गाड़ियों से विधानसभा पहुंचे. जिन्होनें अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए विधानसभा में प्रार्थना पत्र दिया. इस पत्र में सब ने एक ही लाइन लिखी है कि वे स्वेच्छा से अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं. पहले भी जब कांग्रेस के विधायकों ने इस्तीफे दिए थे तब भी बस एक लाइन का इस्तीफा लिखा था. उन्होंने बताया कि वे स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं.

इस प्रकरण पर पार्टी के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि मुझे पता चला है कि विधायक इस्तीफा वापस ले रहे हैं. यह विधायकों और स्पीकर के बीच है. उन्होंने आगे कहा कि अगर हर कोई (अपना इस्तीफा) वापस ले रहा है तो मैं भी उनमें से एक हूं. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली शर्मसार.. कार सवार युवकों ने लड़की को 8KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget