एक्सप्लोरर

राजस्थान में सियासी उठा पटक के बीच होटल में शिफ्ट हुए कांग्रेसी विधायक

इससे पहले कांग्रेस विधायक दल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया किया . प्रस्ताव में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया गया है.

जयपुर: राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस और उसके समर्थक विधायकों को सोमवार दोपहर बाद दिल्ली रोड पर एक होटल में भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक में शामिल होने आए विधायकों को बैठक के बाद चार बसों से दिल्ली रोड स्थित होटल में ले जाया गया. विधायकों के साथ बसों में अशोक गहलोत भी सवार दिखे.

बैठक में उपस्थित होने वालों में कांग्रेस के साथ-साथ उसके समर्थक निर्दलीय विधायक, बीटीपी के दो एवं आरएलडी के एक विधायक भी शामिल हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल, राजस्थान के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे.

विधायक दल की बैठक में गहलोत के समर्थन में प्रस्ताव पास  इससे पहले कांग्रेस विधायक दल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया किया है. प्रस्ताव में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया गया है. कांग्रेस विधायक दल ने पार्टी को कमजोर करने वाले कार्यों की निंदा की. प्रस्ताव में मांग की गयी है कि इस तरह की कार्रवाई में शामिल पदाधिकारियों एवं विधायकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. बैठक खत्म होने के बाद चार बसें मुख्यमंत्री के आवास के बाहर देखी गईं.

पार्टी ने इस बैठक में 109 विधायकों के पहुंचने का दावा किया. बैठक में कांग्रेस के साथ साथ बीटीपी के दो, माकपा के एक, आरएलडी के एक विधायक और कांग्रेस का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहे.

पायलट को मनाने की कोशिशें जारीं राजस्थान कांग्रेस में जारी उठापटक के बीच सचिन पायलट को मनाने की कोशिश हो रही है. सचिन पायलट और दिल्ली आलाकमान के बीच बातचीत चल रही है. सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट को आश्वासन दिया जा रहा है कि चार मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पायलट खेमे से होंगे. वहीं सचिन पायलट को दिल्ली मे महासचिव ( CWC) या कार्यकारी अध्यक्ष पद दिया जाएगा.

कल से लेकर अब तक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, के सी वेणुगोपाल और पी चिदंबरम ने सचिन पायलट से बातचीत की है. लगातार कांग्रेस उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें:

NDA में शरद पवार के शामिल होने से महाराष्ट्र समेत देश को होगा फायदा- रामदास आठवले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget