एक्सप्लोरर

NDA में शरद पवार के शामिल होने से महाराष्ट्र समेत देश को होगा फायदा- रामदास आठवले

आरपीआई (ए) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को NCP प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का सुझाव दिया.

नई दिल्ली: आरपीआई (ए) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को NCP प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का सुझाव दिया. साथ ही कहा कि उनके (पवार) अनुभव से महाराष्ट्र और देश दोनों के विकास में लाभ मिलेगा.

आठवले ने अपने बयान में कहा कि पवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ आ जाना चाहिए. दोनों नेताओं के बीच अच्छे रिश्ते हैं और प्रधानमंत्री मोदी, पवार का सम्मान भी करते हैं. हाल में चीन से जुड़े मुद्दों सहित कई विषयों पर पवार ने भी सकारात्मक रूख व्यक्त किया है.

पवार के राजग में शामिल होने पर देश और महाराष्ट्र का विकास होगा- आठवले

उन्होंने कहा कि ऐसे में पवार के राजग में शामिल होने से उनके अनुभव का देश और महाराष्ट्र दोनों को लाभ मिलेगा. आरपीआई प्रमुख ने कहा कि यह उनकी निजी राय है, लेकिन अवसर आने पर वे इस बारे में राकांपा नेता से बात कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो महाराष्ट्र में बीजेपी, राकांपा और आरपीआई की महायुति बनेगी.

साल 2014 में बीजेपी को बाहर से समर्थन देना राजनीतिक चाल थी- पवार

वहीं, NCP अध्यक्ष शरद पवार ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 2014 में बीजेपी को बाहर से समर्थन देने की उनकी पेशकश एक “राजनीतिक चाल” थी. जिसका मकसद शिवसेना को बीजेपी से दूर रखना था. पवार ने स्वीकार किया कि उन्होंने ‘‘बीजेपी और शिवसेना के बीच दूरियां बढ़ाने के लिए” यह कदम उठाया था. लंबे समय से सहयोगी रही बीजेपी और शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर पिछले साल के राज्य विधानसभा चुनावों के बाद राहें जुदा कर ली थीं.

पवार ने कहा कि पिछले साल के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी नेताओं ने राज्य में देवेंद्र फडणवीस सरकार को समर्थन देने के लिए उनसे संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि NCP बीजेपी के साथ नहीं जाएगी और अगर संभव होगा तो वह शिवसेना के साथ सरकार बनाएगी या विपक्ष में बैठेगी.

शिवसेना, NCP और कांग्रेस के साथ मिलकर सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के गठन में मुख्य भूमिका निभाने वाले पवार ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक साक्षात्कार में कहा, “बीजेपी को इस बात में यकीन नहीं है कि गैर बीजेपी दलों को लोकतांत्रित व्यवस्था में काम करने का अधिकार है.”

यह भी पढ़ें.

चीन सीमा विवाद: लद्दाख के चुशूल में कल फिर होगी कोर कमांडर स्तर की बैठक

राजस्थान: कांग्रेस विधायक दल ने अशोक गहलोत के समर्थन में पारित किया प्रस्ताव, बसों से रिजॉर्ट भेजे गए सभी MLA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget