एक्सप्लोरर

48 घंटे का काउंटडाउन शुरू: क्‍या गहलोत बनेंगे 'कैप्‍टन' या एक बार फिर जादूगरी से बचा लेंगे राजस्‍थान सीएम का ताज?

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में उठे सियासी बवंडर के बाद अब पार्टी का राज्य की राजनीतिक तस्वीर साफ करने के लिए 48 घंटे का काउंटडाउन नया सियासी इतिहास लिखने वाला है.

Congress Political Crisis Update: कांग्रेस (Congress) में अंदरूनी कलह का राजस्थान (Rajasthan) में जो नया बवंडर शुरू हुआ, क्या वो अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से माफी के बाद शांत हो जाएगा? या फिर से रेत से भरी इस आंधी से राजस्थान का ऊंट किसी और करवट बैठ जाएगा. राजनीतिक गलियारों में चर्चा कुछ भी हो, लेकिन राजस्थान का भविष्य क्या होगा इसका फैसला पार्टी आलाकमान पर ही निर्भर करेगा. अशोक गहलोत ने आज (29 सितंबर) सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान के सियासी ड्रामे पर माफी मांगी और खुद को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से भी बाहर हो गए. उन्होंने एलान किया कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. अशोक गहलोत राजनीति के जादूगर कहे जाते हैं, लेकिन क्या इस बार राजस्थान की सियासी हवा उन्हें ठंडक देगी या रेगिस्तानी तूफान बनकर उन्हें राजस्थान का 'कैप्टन' (कैप्टन अमरिंदर सिंह) बना देगी.

मामला पिछली बार की तरह आंतरिक कलह का नहीं है, बल्कि कांग्रेस की अग्निपरीक्षा और अस्तित्व से भी जुड़ा हुआ है. अशोक गहलोत के पार्टी के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी में नाम सामने आने के बाद राजस्थान में सीएम पद को लेकर विरोध शुरू हुआ. उम्मीदवारी से नाम वापसी के एलान और सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने इसे शांत करने की कोशिश तो की है, लेकिन क्या इससे उनका व्यक्तिगत सियासी नुकसान हो सकता है? सवाल इसलिए अहम है, क्योंकि ये सिर्फ आलाकमान ही तय करेगा कि राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत इस बड़े सियासी भंवर में फंसने के बाद भी अपना मैजिक दिखाते हुए राजस्थान के सीएम बने रहेंगे या राजस्थान में पंजाब वाली कहानी दोहरा दी जाएगी. हो सकता है बगावती नेताओं को पार्टी कड़ा संदेश देने के लिए कोई बड़ा फैसला करे जो नए सीएम के नाम के एलान का भी हो सकता है. 

रेगिस्तानी ज़मीन के सियासी दांव-पेंच
रेगिस्तानी ज़मीन पर जो सियासी दांव पेच चल रहे हैं, उससे ये कहना ज़रा मुश्किल है कि आखिरकार राज्य में क्या होने जा रहा है. हालांकि पार्टी कह रही है कि एक-दो दिन में राजस्थान के सीएम पद पर फैसला हो जाएगा. अशोक गहलोत और सचिन पायलट दावा कर रहे हैं कि पार्टी में सबकुछ ठीक है, वहीं तस्वीरें और पायलट और गहलोत कैंप के लीडर्स के बयान कुछ और ही कहानी कह रहे हैं. 

पायलट ने की सोनिया गांधी से मुलाकात
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस की राज्य इकाई में संकट के बीच आज देर शाम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए उनके आवास 10 जनपथ पहुंचे. उधर, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले एक-दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी आज दिन में सोनिया गांधी से मुलाक़ात की थी. उन्होंने जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने की घटना के लिए सोनिया से माफी मांगी. गहलोत ने यह भी कहा कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे.

कांग्रेस ने जारी किया अल्टीमेटम
राजस्थान के सियासी ड्रामे के बीच पार्टी की तरफ से कांग्रेस नेताओं के लिए एक अल्टीमेटम भी जारी किया गया है कि राजस्थान में कांग्रेस के नेता किसी अन्य नेता के खिलाफ या पार्टी के आंतरिक मामलों पर कोई कमेंट न करें, अगर ऐसा किया तो एक्शन होगा. मतलब साफ है कि पार्टी राजस्थान की अंदरुनी कलह से इस कदर परेशान है कि वो चाहती है कि इस मामले का जल्द से जल्द हल निकाल लिया जाए. 

ऐसे शुरू हुआ कलह का नया चैप्टर
राजस्थान की सियासी कलह का चैप्टर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर अशोक गहलोत का नाम सामने आने के बाद शुरू हुआ था. विधायक दल की बैठक में फैसला होना था कि अगर गहलोत पार्टी के नए अध्यक्ष चुने जाते हैं तो राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा. इस बीच विधायक दल की मीटिंग से पहले गहलोत कैंप की एक मीटिंग हुई. जिसके बाद पायलट के सीएम पद के नाम की खबरों के बीच उनका विरोध शुरू हो गया. रात भर सियासी ड्रामा चला और राजस्थान सियासत का नया अखाड़ा बन गया.

क्या है पार्टी का रुख
वहीं अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने साफ कर दिया है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर तटस्थ हैं. सभी कल का इंतजार करें, हमें एक साफ तस्वीर देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी चुनाव के लिए पूरी तरह से निष्पक्ष हैं, वे किसी के पक्ष में नहीं हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राजस्थान के सीएम पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 1-2 दिन में फैसला करेंगी. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए 24 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और ये कल 30 सितंबर को खत्म हो जाएगी. पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है. वहीं अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी और 19 अक्टूबर को पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें- Congress President Election: गहलोत आउट, दिग्विजय और शशि थरूर के अलावा कौन-कौन रेस में, जानिए यहां

ये भी पढ़ें- Congress Crisis in Rajasthan: पायलट और गहलोत की ताकत को आंकने में चूके माकन, इन 5 गलतियों से बखेड़ा

हर्षित गौतम 15 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं. पिछले 11 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. साल 2021 से एबीपी न्यूज डिजिटल में सेवाएं दे रहे हैं. मौजूदा वक्त में डिप्टी न्यूज एडीटर के रूप में कार्यरत हैं. अपने करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने रेडियो, डिजिटल और प्रिंट के लिए काम किया है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की अच्छी समझ है. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री ली है. राजनीति, सामाजिक विषयों पर लेखन में रुचि है और भाषा की बारीकियों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर लगातार लेखन कर रहे हैं. 

X- https://x.com/Harshit_Jrnlst
Facebook-https://www.facebook.com/share/1DfKMng4hx/
Mail Id- harshitga@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'

वीडियोज

Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget