एक्सप्लोरर

राजस्थान: किसी छत से दिखाए गए वसुंधरा राजे को काले झंडे तो जिम्मेदारी मकान मालिक की- पुलिस

इस मामले में एक कथित नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुश्किल में घिरी पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं.

बाड़मेर/जयपुर: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी गौरव यात्रा के तहत शनिवार को बाड़मेर में जनसभा करने वाली हैं. इस बीच स्थानीय पुलिस ने सभा स्थल व यात्रा मार्ग के आसपास रहने वालों को कथित तौर पर पाबंद किया है कि जनसभा के दौरान किसी के घर की छत से काले झंडे दिखाये गए या मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी हुई तो इसके लिये जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी. इस मामले में एक कथित नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुश्किल में घिरी पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं.

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मामले में राज्य सरकार व प्रशासन पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि यह कदम दिखाता है कि राजे सरकार किस कदर डरी हुई है और वह कितनी बेचैन है.

बता दें कि मुख्यमंत्री राजे की गौरव यात्रा के दौरान पीपाड़ शहर में विरोध व पत्थरबाजी की कथित घटना हुई थी. इसको लेकर प्रदेश में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. राजे इस यात्रा के तहत शनिवार को बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में सभा करने वाली हैं. कोतवाली पुलिस ने 28 अगस्त को सभा स्थल के आसपास रहने वाले लोगों को पाबंद करते हुए एक कथित नोटिस उन्हें थमाया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नोटिस पर कोतवाली के थानाधिकारी सुरेन्‍द्र कुमार के हस्‍ताक्षर हैं. पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने भी मामले से अनभिज्ञता जारी करते हुए कहा कि वे इसकी जांच करवाएगें और कोई गलती पाए जाने पर जिम्‍मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इस कथित नोटिस में लोगों से कहा गया है कि वे सभा के दौरान छतों पर नहीं जाएं. इसमें लोगों से कहा गया है कि वे वीआईपी कार्यक्रम का किसी भी प्रकार से विरोध नहीं करें अन्‍यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी जिसकी जिम्‍मेदारी उनकी स्‍वंय की होगी.

लड़का-लड़की की शादी की कम से कम उम्र एक समान हो: लॉ कमीशन

इधर विपक्षी दल कांग्रेस ने इस तरह लोगों को पाबंद किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा, हम किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ हैं लेकिन विरोध प्रदर्शन या काले झंडों को लेकर ऐसा रवैया बताता है कि सरकार कितनी डरी हुई है. उन्होंने कहा, वसुंधरा राजे सरकार की नीयत खराब है और वह पूरी तरह दमनकारी नीति पर उतर आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget