एक्सप्लोरर

राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत ने कहा- जल्द शुरू होगा विधानसभा का सत्र, बहुमत साबित करके दिखाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के विधायक एक जुटे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा और वे सदन में बहुमत साबित करके दिखाएंगे.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा का सत्र जल्द होगा और बहुमत हमारे साथ हैं. पूरे कांग्रेस विधायक एकजुट हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलती की है और जो भटक गए हैं वह कोर्ट में गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में सारे कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और बहुत जल्दी सत्र बुलाएंगे. बहुमत साबित कर दिखाएंगे.

पीएम और गृह मंत्री पर साधा निशाना

इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘’लगातार बोल रहा हूं कि मोदी जी के राज के अंदर अमित शाह के इशारे पर सीबीआई, ईडी सबको मालूम है कि किस रूप में काम कर रही है यह कोई नई बात नहीं है. पहले जमाना था जब छापा पड़ने के बाद पता चलता था कि यहां छापा पड़ा है लेकिन अब तीन-चार दिन पहले पता लग जाता कि यहां छापा पड़ने वाला है. इनसे न हम घबराने वाले हैं न हमारा मिशन रुकने वाला है. बीजेपी की नीति देश को बर्बाद करने वाले हैं. इसका मुकाबला करने का दमखम सिर्फ कांग्रेस के अंदर है.’’

अशोक गहलोत ने कहा कि महामारी के दौरान केंद्र सरकार को कोरोना से मुकाबला करना चाहिए था लेकिन आपने मध्य प्रदेश में सरकार बना ली. इससे पहले कर्नाटक में ऐसा किया. आज हम इस महामारी से लड़ रहे हैं औऱ आप हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए सरकार गिराने में लगे हैं.

पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है- गहलोत

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है. डेमोक्रेसी है. कल को ये न कहें कि मुझे जानकारी नहीं थी. कभी मैं उनसे मिली तो मुझे न कहे कि मुझे यह बात पता नहीं थी. मैंने उनको यह बात लिख कर दे दी है. रिकॉर्ड में लाने के लिए मैंने यह स्पष्ट लिखा है.’’

वहीं ऑडियो टेप मामले में उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान सरकार पर भरोसा नहीं है तो अमेरिका भेजकर इसकी जांच करा लें. उन्होने कहा कि पूरा प्रदेश मानता है कि उनकी (गजेंद्र सिंह शेखावत) की आवाज है लेकिन हर कोई बचाव में कहता है कि उनकी आवाज नहीं है.

क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाला: जयपुर की अदालत ने गजेंद्र शेखावत के खिलाफ जांच के निर्देश दिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget