एक्सप्लोरर

Fertilizer scam: सीएम अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन ED के सामने हुए पेश, बोले- फर्टिलाइजर स्कैम से मेरा कोई लेना-देना नहीं

आरोप है कि अग्रसेन IPL के अधिकृत डीलर रहे हैं. 2007-09 के बीच उनकी कंपनी ने MOP को रियायती दरों पर खरीदा और किसानों को बांटने के बजाय कंपनियों को बेच दिया. उन्होंने इसे मलेशिया, सिंगापुर निर्यात किया.

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत उर्वरक आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हो गए. उर्वरक के अवैध निर्यात के एक कथित मामले में ईडी ने उन्हें समन भेजा था. उन्हें कथित रूप से 150 करोड़ रुपये के खाद घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

अग्रसेन गहलोत ने सोमवार को एक बयान में कहा, "मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. मुझे नहीं पता कि मुझे बार-बार क्यों बुलाया जा रहा है."

उर्वरक निर्यात में कथित अनियमितताओं में उनका नाम सामने आने के बाद पिछले महीने अधिकारियों ने उनसे भी पूछताछ की थी. पिछले साल ईडी ने कथित उर्वरक घोटाले के सिलसिले में अग्रसेन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. धनशोधन के आरोप में 22 जुलाई 2020 को अग्रसेन के घर और अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई थी. ईडी ने तब भी उन्हें समन भेजा था, लेकिन अग्रसेन तब पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे.

अग्रसेन गहलोत की गिरफ्तारी पर रोक
अग्रसेन ने एजेंसी की कार्रवाई से राहत की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. इसके बाद पिछले हफ्ते राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने अग्रसेन गहलोत की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी. कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए इस बात पर सहमति जताई थी कि अग्रसेन जांच में ईडी का सहयोग करेंगे.

क्या है मामला
दरअसल साल 2017 में अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत का नाम फर्टिलाइजर यानी उवर्रक घोटाले में सामने आया था. उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने साल 2007 से 2009 के बीच किसानों के हक को मारकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया. अशोक गहलोत राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे. अग्रसेन गहलोत पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने रसूख का इस्तेमाल कर किसानों को मुहैया कराए जाने वाले फर्टिलाइजर की आपूर्ति में घोटाला किया था. साल 2017 में बीजेपी ने इस मामले को लेकर अशोक गहलोत पर जोरदार हमला भी बोला था.

ये भी पढ़ें-
Jammu Kashmir: बीजेपी में शामिल हुए देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया, कल ही नेशनल कांफ्रेंस से दिया था इस्तीफा

HC Judges Transfer: देश के 7 हाईकोर्ट के जजों का ट्रांसफर, जानिए किसे कहां भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget