एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया, अपने पास रखे ये अहम विभाग

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने वित्त और गृह विभाग पहले की तरह अपने पास रखा है.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने वित्त और गृह विभाग पहले की तरह अपने पास रखा है. नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया के विभाग पहले की तरह क़ायम हैं.ऊर्जा और जलदाय मंत्री बी डी कल्ला अब शिक्षा मंत्री होंगे. सचिन पायलट गुट के विश्वेंद्र सिंह को पहले की तरह पर्यटन विभाग दिया गया है. उद्योग मंत्री रहे परसादी लाल मीणा अब चिकित्सा मंत्री होंगे. प्रताप सिंह से परिवहन विभाग लेकर उन्हें खाद्य विभाग दिया गया है. सचिन पायलट ख़ेमे के रमेश मीणा को पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है. हेमा राम को  वन विभाग, महेश जोशी को जल विभाग मिला है.

प्रमोद जैन को खान, गोविंद राम मेघवाल आपदा राहत मंत्री होंगे. बृजेंद्र ओला को परिवहन विभाग स्वतंत्र प्रभार दिया गया है. ममता भूपेश पहले की तरह महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मंत्री लेकिन अब वो कैबिनेट मंत्री हो गई हैं. अशोक चांदना पहले की तरह खेल मंत्री होंगे. महेंद्र जीत मालवीय को जल संसाधन और रामलाल जाट को राजस्व विभाग मिला है.

 

इससे पहले रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि मंत्रिपरिषद के नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी.

राजस्थान में गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल रविवार को पूरा हो गया. सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के 15 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने 11 विधायकों को कैबिनेट और चार विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Punjab Election 2022: सीएम केजरीवाल का एलान, पंजाब में हर महिला को देंगे एक हजार रुपये प्रति माह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप- PM मोदी की पहली बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर हुई चर्चा
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप- PM मोदी की पहली बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर हुई चर्चा
'महिला अफसर सेना में स्थाई कमीशन की हकदार', भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट ने किए तीखे सवाल
'महिला अफसर सेना में स्थाई कमीशन की हकदार', भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट ने किए तीखे सवाल
'जातिविहीन समाज के बजाय आप....', जनगणना में गैर-अधिसूचित जनजातियों को शामिल करने की मांग पर क्या बोला SC?
'जातिविहीन समाज के बजाय आप....', जनगणना में गैर-अधिसूचित जनजातियों को शामिल करने की मांग पर क्या बोला SC?
कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को UAPA केस में उम्रकैद की सजा, क्या था पूरा मामला?
कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को UAPA केस में उम्रकैद की सजा, क्या था पूरा मामला?

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Maharashtra: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
Sanskrit House Names: घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
Embed widget