एक्सप्लोरर

राजस्थान की हर सीट का हिसाब लेकर जेपी नड्डा से मिलीं वसुंधरा राजे, जीत-हार की वजह बताई, सीएम पद पर भी साफ किया रुख

Rajasthan BJP CM Race: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के कई संभावित दावेदारों को लेकर अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.

Vasundhara Raje Meets JP Nadda: राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करने वाली बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के कई चेहरे सामने आने की अटकलों के बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे गुरुवार (7 दिसंबर) को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलीं. वसुंधरा राजे सीएम रेस में मजबूत दावेदार मानी जाती हैं. हालांकि सूत्रों ने बताया कि उन्होंने फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है. 

पूरी तैयारी के साथ जेपी नड्डा से मिलीं वसुंधरा राजे

सूत्रों के मुताबिक, राजे पूरी तैयारी के साथ बीजेपी अध्यक्ष से मिलने पहुंची थीं. उनके पास लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से लेकर हर विधानसभा सीट का लेखा-जोखा था. सूत्रों ने बताया कि वसुंधरा राजे हर विधानसभा क्षेत्र का हिसाब लेकर गई थीं कि किस सीट पर बीजेपी का प्रदर्शन सही था और कहां खराब प्रदर्शन रहा.

उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान बीजेपी की जीत-हार की वजहें भी बताईं. साथ ही यह भी बताया कि किस नेता ने किसकी पैरवी करके टिकट दिलवाया था और कौन कैसे चुनाव हार गया. चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं को लेकर लग रहे सभी आरोपों का भी वसुंधरा राजे ने बीजेपी अध्यक्ष को जवाब दिया.

वसुंधरा राजे की जेपी नड्डा से क्यों अहम है ये मुलाकात?

जेपी नड्डा से ये मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि सूत्रों ने बुधवार (6 दिसंबर) को बताया था कि पार्टी राज्य में नए चेहरे को मुख्यमंत्री बना सकती है. वसुंधरा राजे ने राज्य में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद पार्टी के दर्जनों विधायकों के साथ मुलाकात की थी. इसे उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया.

शीर्ष नेताओं की हुई मुलाकात

वसुंधरा राजे से अपने आवास पर मुलाकात के बाद जेपी नड्डा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले. इससे पहले अमित शाह और पीएम मोदी ने लंबी बैठक की. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर बैठक की.

राजस्थान में सीएम पद के लिए ये हैं संभावित चेहरे

राजस्थान में सीएम पद के संभावित चेहरों में कई नाम शामिल हैं, जिन्हें लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है. तिजारा सीट से चुनाव जीतने वाले बाबा बालकनाथ का नाम भी खूब सुर्खियों में है. उन्होंने गुरुवार (7 दिसंबर) को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नामों को लेकर भी चर्चा है.

यह भी पढ़ें- एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सीएम पर सस्पेंस जारी; पीएम मोदी से फिर मिले अमित शाह, वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग, एक करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग, एक करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग'
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget