एक्सप्लोरर

BJP Candidate List 2023: बीजेपी का राजस्थान में भी MP वाला फॉर्मूला, इन 7 सांसदों को दिया टिकट

Rajasthan BJP Candidate List: बीजेपी ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 7 सांसदों के नाम शामिल हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने सोमवार (9 अक्टूबर 2023) को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा की. इसके कुछ ही घंटों बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को राजस्थान के लिए 41 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की. इनमें 7 सांसदों के नाम भी शामिल हैं.
   
बीजेपी ने मध्य प्रदेश की तरह ही राजस्थान में भी अपने सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है. पार्टी ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से, सांसद दिया कुमारी को विद्याधर नगर से, बाबा बालकनाथ को तिजारा से, हंसराज मीणा को सपोटरा से और किरोड़ीलाल मीणा को सवाई माधोपुर से टिकट दिया है. वहीं, बीजेपी ने भगीरथ चौधरी को किशनगढ़ से और नरेंद्र कुमार को मंडावा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

1 अक्टूबर को बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया था. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे.

2018 में बीजेपी के हाथ से फिसल गया था राजस्थान
राजस्थान के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था. पिछले चुनाव में कांग्रेस को 99, बीजेपी को 73, बीएसपी को 6 और अन्य दलों को 2 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने.

राजस्थान में सचिन पायलट के नेतृत्व में हुई बगावत के बाद अशोक गहलोत ने बीएसपी के सभी विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया था. इसे गहलोत के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया. राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई होगी. 1993 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं लौटी है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए भी लिस्ट जारी की
राजस्थान के अलावा बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 64 और मध्य प्रदेश में 57 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है. छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए बीजेपी ने दूसरी लिस्ट, जबकि मध्य प्रदेश के लिए तीसरी सूची जारी की है.

यह भी पढ़ें- CWC की बैठक के बाद राहुल गांधी बोले, 'कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय गणना करवाएंगे, बीजेपी पर बनाएंगे दबाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget