एक्सप्लोरर

राजस्थान में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP! मीटिंग के बाद बोले नेता- राज्य में बदलाव की जरूरत

Rajasthan में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारीयां शुरू कर दी हैं.

Rajasthan Assembly Elections 2023: AAP राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक और राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने राजस्थान चुनाव की तैयारी के मद्देनजर गुरुवार 5 जनवरी को पार्टी मुख्यालय में संगठन की अहम बैठक बुलाई. बैठक में चुनाव की तैयारी के लिए कमर कसने के निर्देश दिए गए. बैठक में संगठन को कैसे मजबूत बनाना है और जमीनी स्तर पर कैसे काम करना है, ऐसी तमाम योजनाओं और रणनीतियों पर चर्चा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ उनके दिए सुझावों पर चर्चा की गई. इस बैठक का मुख्य लक्ष्य संगठन के सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर बात करना था, जिससे सभी को चुनाव के लिये तैयार किया जा सके.

AAP नेताओं ने इस दौरान कहा कि अभी राजस्थान चुनाव में एक साल का समय है, इसलिए इस पूरे समय में सकारात्मकता बनाए रखना और खुश रहना जरूरी है. इस बैठक में पार्टी के कई नेता, महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके पदाधिकारी और वालंटियर मौजूद रहे. हालांकि, संगठन के कुछ लोग बैठक में हिस्सा नहीं ले सके, इसलिए उनसे जल्द ही मुलाकात करने की योजना बनाई जाएगी.

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP!
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में गुजरात के लोगों ने लड़ाई लड़ी, हम सिर्फ मदद करने का माध्यम थे. उन्होंने कहा कि राजस्थान में बदलाव की जरूरत है और राजस्थानवासी होने के नाते यह लड़ाई आप लोगों को लड़ना है. इस लड़ाई में जीत तभी संभव है जब संगठन मजबूत होगा.

पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो गुजरात चुनाव के बाद अब AAP राजस्थान विधानसभा चुनाव पर पूरा फोकस करने की तैयारी में है. AAP जानती है कि मौजूदा कांग्रेस की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, ऐसे में पार्टी अपनी रणनीति के तहत राजस्थान में एंट्री करने का मन बना चुकी है. सूत्रों की मानें तो AAP ने राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है जिसकी घोषणा आधिकारिक तौर पर पार्टी जल्द करेगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Mayor Election: दिल्ली को आज मिलेगा नया मेयर, AAP और एलजी के बीच छिड़ी जंग, जानिए एमसीडी चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget