एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Election: ‘जनसभा को संबोधित करने से पहले...’ भरतपुर मामले पर संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी से की डिमांड

Rajasthan Assembly Election 2023: हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मिली कांग्रेस की जीत को लेकर दोनों राज्यों के लिए जारी किए गए घोषणा पत्रों पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस में वार पलटवार का दौर चल रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज बुधवार (25 अक्टूबर) को एक रैली को संबोधित करने वाली हैं. इससे पहले बीजेपी उन पर हमलावर है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भरतपुर में हुए सड़क हादसे को लेकर उनसे मांग की है.

उन्होंने कहा, “राजस्थान के भरतपुर में एक ट्रैक्टर एक व्यक्ति के उपर चढ़ जाता है. आज प्रियंका वाड्रा से डिमांड करता हूं कि इससे पहले कि वो जनसभा को संबोधित करें, पहले उस गांव में जाएं और वहां के डीएम, एसपी को सस्पेंड कर के दिखाएं कि वे निर्णय ले सकती हैं. वे दिखाए कि उनमें स्पाइन है.”

‘हमास का समर्थन क्यों कर रही है कांग्रेस’

संबित पात्रा ने कहा, “अशोक गहलोत को खालिस्तान का समर्थन करना पड़ रहा है. आज कांग्रेस को हमास का समर्थन क्यों करना पड़ रहा है. इसका एक ही कारण है तुष्टिकरण.” उन्होंने आगे कहा, “हिमाचल में घोषणा पत्र दाखिल किया. जो सबसे बड़े घोषणा की गई थी, पहली कैबिनेट आएगी तो 5 लाख युवकों को नौकरी दी जाएगी. कुछ नहीं हुआ. आपने हिमाचल प्रदेश में सर उठा कर कहा था, 22 लाख महिलाओं को 1500 रूपए का मुआवजा देंगे. कुछ नहीं हुआ. 1150 और 1350 रुपए का मुआवजा जयराम ठाकुर की सरकार दे रही थी. कुछ नहीं हुआ.”

‘घोषणा पत्र में जो वादे किए वो पूरे नहीं हुए’

बीजेपी प्रवक्ता ने सवाल करते हुए आगे कहा, “कहा था कि 300 यूनिट बिजली देंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ. पहली कैबिनेट बैठक में राहुल गांधीजी स्टार्ट अप के लिए 6 हजार करोड़ देंगे. कुछ नहीं हुआ. मोबाइल चिकित्सा खोलने का वादा हुआ था, कुछ नहीं हुआ. जो लोग गोवंश के खिलाफ थे, उन्होंने कहा था कि दूध खऱीदेंगे, गोबर खरीदेंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ.”

कर्नाटक के घोषणा पत्र की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा, “ शक्ति स्कीम लागू करेंगे. इसे लागू नहीं किया गया. गृह ज्योति की जगह अंधकार फैला हुआ है. किसी को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. कर्नाटक की सरकार सारा ठीकरा केंद्र के सिर फोड़ना चाहती है.”

ये भी पढ़ें: Rajasthan Assembly Election: ‘प्रियंका गांधी के नारे खोखले’, रैली से पहले राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस से पूछे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget