एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Election: ‘प्रियंका गांधी के नारे खोखले’, रैली से पहले राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस से पूछे सवाल

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के चुनावी संग्राम में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं. विपक्ष में बैठी बीजेपी राज्य की सत्ता में वापसी की राह देख रही है.

Rajyavardhan Singh Rathore Questions: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. राज्य के दौरे पर गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सीट से लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने उन पर सवालों की बौछार कर दी. उन्होंने बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के वादे और नारे खोखले नजर आते हैं.

बीजेपी सांसद ने कहा, “प्रियंका गांधी नारा देती हैं कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं. ये खोखला लगता है. राजस्थान में जब पैंतीस हज़ार महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ तो प्रियंका जी की नज़र क्यों नहीं पड़ी? राजस्थान में सबसे ज़्यादा ऐसी घटनाएं हुईं हैं.”

उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए आगे कहा, “राजस्थान की सीमा शुरू होते ही इनका व्यवहार बदल जाता है. दस दिन में किसान कर्ज माफ़ी की बात राहुल गांधी ने की थी लेकिन सत्रह सौ दिन हो चुके. साढ़े तीन सौ किसान आत्महत्या कर चुके हैं. किसान की गिनती और परिभाषा भी बदल दी कांग्रेस सरकार ने.”

प्रियंका गांधी से राज्यवर्धन सिंह राठौर के सवाल

उन्होंने सवाल करते हुए कहा, “जिहादी मानसिकता वाले लोगों ने आधा दर्जन लोगों की हत्या कर दी लेकिन सरकार ने एक शब्द नहीं बोला. उन्नीस हज़ार से ज़्यादा किसानों की ज़मीन नीलाम हो गई. प्रियंका जी बताएं कि उनके भैया ने दस दिन में कर्ज माफ़ी की बात कही थी. कांग्रेस किसानों से माफ़ी मांगे.”

‘सत्तर लाख युवाओं का भविष्य खराब’

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, “किसान और महिलाओं के अलावा सत्तर लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ. पेपर लीक की वजह से लोगों की उम्र पार हो गई, उनका समय कैसे वापस आएगा? ख़ास तौर से आरपीएससी में जो राजनीतिक नियुक्ति हुई और वो भ्रष्टाचार में शामिल मिले तो ये चेन कहां तक जा रही है?”

‘बेरोजगार भत्ता नहीं मिला’

बीजेपी नेता ने सवाल करते हुए कहा, “सरकार ने बेरोज़गार को भत्ता देने की बात कही लेकिन कितनों को मिला भत्ता. राजस्थान को इस लूट से कैसे बचायेंगी प्रियंका जी. प्रियंका गांधी बार-बार सवाई माधोपुर जाती हैं, वहां उन्होंने क्या छिपाया है?”

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी की रैली से पहले सीएम अशोक गहलोत ने की अपील, बोले- नहीं आ रहे तो फेसबुक पर देखिए सभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget