एक्सप्लोरर

राजस्थान: मुख्यमंत्री कौन होगा? सवाल पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत बोले- हम चुनाव से पहले घोषणा नहीं करते

राजस्थान विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी में परंपरा रही है कि वह राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरे को नाम नहीं देती है. हम उस विरासत को गर्व से आगे ले जा रहे हैं.

नई दिल्ली: राजस्थान के रण में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है. मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए खूब जुबानी जंग हो रही है. बीजेपी ने इस बार भी वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है. लेकिन कांग्रेस ने इसकी घोषणा नहीं की है. बड़ा सवाल है कि अगर पार्टी चुनाव जीत जाती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा? आम राय है कि कांग्रेस गुटबाजी से बचने के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान नहीं कर रही है. हालांकि पार्टी गुटबाजी से इनकार करती रही है.

एक प्रेस कांफ्रेंस में जब कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट से पूछा गया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन होगा? जिसपर पायलट बचते नजर आए. उन्होंने कहा, "मैं और गहलोत दोनों ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस राज्य की सत्ता में आएगी." पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके पायलट ने अशोक गहलोत के साथ मतभेदों की खबरों को खारिज कर दिया.

अशोक गहलोत दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा, "आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी में परंपरा रही है कि वह राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरे को नाम नहीं देती है. हम उस विरासत को गर्व से आगे ले जा रहे हैं."

राजस्थान विधानसभा चुनाव की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों को 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है. जिसके बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें और तेज हो गई है. बीजेपी मुख्यमंत्री पद को भी मुद्दा बना रही है. पार्टी का कहना है कि कांग्रेस पहले ये बताए की मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है?

गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं. वह फिलहाल इसी विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वहीं पायलट कहां से लड़ेंगे इसपर फैसला नहीं हुआ है. आज सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी फैसला करेगी कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे. जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी.

200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के चुनाव के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है. नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी. राज्य में फिलहाल बीजेपी सत्ता में है और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री हैं.

राजस्थान विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget