एक्सप्लोरर

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, अधिकतम तापमान में गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हुई. इसके चलते राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

जयपुर: राजस्थान में मई में तीसरे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है.

अगले दो दिनों तक हो सकती है बारिश

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान उत्तरी राजस्थान में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा और शेखावटी क्षेत्र के अलवर, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना हैं. राज्य में गरज के साथ बौछारें आगामी दो दिन तक होने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि बुधवार को बीकानेर में तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चली. वहीं, सुबह से शाम तक धौलपुर में 8.5 मिलीमीटर, अलवर में चार मिलीमीटर, श्रीगंगानगर में दो मिलीमीटर, कोटा में एक मिलीमीटर, वनस्थली में 0.1 मिलीमीटर और चूरू में बूंदाबांदी दर्ज की गई.

अच्छी हुई बारिश 

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर के चाकसू में 27 मिलीमीटर, बोली (सवाईमाधोपुर) 13 मिलीमीटर, आहोर (जालौर) में 12 मिलीमीटर, छत्तरगढ (बीकानेर) में 12 मिलीमीटर, सांगोद (कोटा) में 12 मिलीमीटर, तारानगर (चूरू) में 9 मिलीमीटर, सांभर (जयपुर में 8 मिलीमीटर और अन्य कई स्थानों पर पांच मिलीमीटर से लेकर एक मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई.

विभाग के आंकडों के अनुसार बुधवार को 41.9 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ पाली सबसे गर्म स्थान रहा. करौली में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 40.9 डिग्री, सवाईमाधोपुर में 40.6 डिग्री, कोटा-भरतपुर में 40.5-40.5 डिग्री, बीकानेर-बाडमेर में 40.3-40.3 डिग्री और अन्य प्रमुख स्थानों में 39.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें.

केजरीवाल सरकार पर सख्त हुआ दिल्ली हाईकोर्ट, कहा- मरीजों को लूटा जा रहा है, हम आंखे नहीं मूंद सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget