एक्सप्लोरर

बिहार में बाढ़ का कहर: अबतक 72 की मौत, पानी घटा पर मुश्किलें जस की तस

उत्तरी बिहार के पूर्णिया जिले में भी बाढ़ से हालात बेकाबू हैं. यहां निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है. लोग घरों में फंसे हैं और पानी घटने का इंतजार कर रहे हैं. नदी के किनारे बसे रिहायशी इलाकों में पानी घुस चुका है. रिहायशी इलाकों के लोगों को पीने के पानी और खाने की दिक्कत हो रही है.

पटना: पडोसी देश नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ से बिहार बेहाल है. कुछ जिलों पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में पानी का जलस्तर कम हो रहा है, जबकि कटिहार और उस दिशा के दूसरे इलाक़ों की ओर बढ़ रहा है. बाढ़ से प्रदेश में अब तक 72 लोगों की मौत हो जाने के साथ ही बाढ से 14 जिलों की 73.44 लाख आबादी प्रभावित हुई है.

अबतक 72 लोगों की मौत

बाढ प्रभावित प्रदेश के 14 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, गोपालगंज, सुपौल एवं मधेपुरा में से सबसे अधिक 20 लोग अररिया में, सीतामढी में 11, पश्चिमी चंपारण में 9, किशनगंज में 8, मधुबनी एवं पूर्णिया में 5-5, मधेपुरा एवं दरभंगा में 4-4, पूर्वी चंपारण में 3, शिवहर 2 और सुपौल में एक व्यक्ति की मौत हुई है.

   बिहार में बाढ़ का कहर: अबतक 72 की मौत, पानी घटा पर मुश्किलें जस की तस

504 राहत शिविरों में रह रहे हैं 1.16 लाख लोग

बाढ़ के कारण इन 14 जिलों के 110 प्रखंड और 1,151 पंचायत प्रभावित हुए हैं और कुल 73.44 लाख आबादी प्रभावित हुई है. राज्य सरकार के द्वारा बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित निकाले जाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. अब तक 2.74 लाख लोगों को बाढ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और 504 राहत शिविरों में 1.16 लाख व्यक्ति शरण लिए हुए हैं. बाढ के कारण बुधवार को भी रेल सेवाएं बाधित रहीं.

कटिहार में बाढ़ से हाहाकार

बिहार के कटिहार जिले में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर सनौली प्रखंड के बेलवा गांव में बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई है. परसों रात से यहां बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है. स्थिति ये है कि राज्य मार्ग के किनारे बसे परिवारों पर आफत आ गई है. बाढ़ की वजह से घरों में रखा अनाज डूब गया है, जिसकी वजह से लोग भूखे हैं, लेकिन यहां प्रशासन का कोई इंतजाम नहीं दिखा.

बिहार में बाढ़ का कहर: अबतक 72 की मौत, पानी घटा पर मुश्किलें जस की तस

बेलवा गांव में गरीब की झोपड़ी तो बर्बाद हो ही गई है, लेकिन जो पक्के मकान बने हैं वहां भी बाढ़ का पानी घरों की चारदीवारी पार कर गया है. बाढ़ से सहमे आस-पास के लोगों ने इस पक्के मकान में शरण ले रखी है. यहां पर प्रशासन की मदद नहीं पहुंचने से बाढ़ में फंसे लोग परेशान हैं. न तो इन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए कोई आया है और न ही खाने का पैकेट मिल रहा है. जिंदगी की कठिन लड़ाई में इनका साथ देने के लिए कोई नहीं है.

किशनगंज शहर में बाढ़ का पानी उतर रहा है

किशनगंज शहर में बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे उतर रहा है. ज्यादातर इलाकों में पानी घट चुका है. पानी कम होने के बावजूद लोगों की मुसीबत कम नहीं हुई है. उल्टा मुसीबत अब बढ़ गई है. किशनगंज और अररिया को जोड़ने वाली सड़क बह गई है. दोनों जगहों का कनेक्शन टूट गया है. हालात ये हैं कि लोगों के लिए सिर्फ नाव ही एक सहारा है. लोग बाइक भी इन्हीं नावों पर भरकर दूसरी ओर पहुंचा रहे हैं.

बिहार में बाढ़ का कहर: अबतक 72 की मौत, पानी घटा पर मुश्किलें जस की तस

पूर्णिया जिले में हालात बेकाबू

उत्तरी बिहार के पूर्णिया जिले में भी बाढ़ से हालात बेकाबू हैं. यहां निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है. लोग घरों में फंसे हैं और पानी घटने का इंतजार कर रहे हैं. नदी के किनारे बसे रिहायशी इलाकों में पानी घुस चुका है. रिहायशी इलाकों के लोगों को पीने के पानी और खाने की दिक्कत हो रही है.

बिहार में बाढ़ का कहर: अबतक 72 की मौत, पानी घटा पर मुश्किलें जस की तस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget