एक्सप्लोरर

Railway News: अब ट्रेन में फिर मिलेगी ये सुविधा, कोरोना प्रतिबंधों के कारण किया गया था बंद

Railway News: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि अब यात्रियों के लिए फिर से भोजन की व्यवस्था रहेगी. अब रेलवे, ट्रेनों में पका हुआ भोजन परोसना फिर से शुरू करेगा.

Railway News: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि अब यात्रियों के लिए फिर से भोजन की व्यवस्था रहेगी. अब रेलवे, ट्रेनों में पका हुआ भोजन (कुक्ड फूड) परोसना फिर से शुरू करेगा. कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण ट्रेन में भोजन परोसने की सुविधा को बंद कर दिया गया था. रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को एक पत्र में भारतीय रेलवे खानपान एंड पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को सेवा फिर से शुरू करने को कहा.

रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा कि यात्रियों को 'खाने के लिए तैयार' (रेडी-टू-ईट) भोजन भी परोसा जाता रहेगा. पत्र में कहा गया है, "सामान्य ट्रेन सेवाओं की बहाली, यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकताओं और देशभर के भोजनालयों, रेस्तरां, होटलों और ऐसे अन्य स्थानों पर कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर रेल मंत्रालय द्वारा रेलगाड़ियों में पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. खाने के लिए तैयार भोजन की सेवा भी जारी रहेगी."

कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने इस पर प्रतिबंध लगाया था. रेलवे जहां ट्रेनों में पका हुआ खाना नहीं परोस रहा था, वहीं प्लेटफॉर्म टिकट को भी महंगा कर दिया था. प्लेटफॉर्म टिकट की उच्च दरों का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को रोकना है. 

अब ट्रेनों में सफर के दौरान या फिर रेलवे स्टेशनों पर यदि आप शाकाहारी भोजन लेते हैं, तो उसकी शुद्धता की पूरी गारंटी भी होगी. भोजन बनाने से लेकर यात्री तक पहुंचाने की प्रक्रिया में शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाएगा. इसके लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ मिलकर काम कर रहा है.

वहीं, ट्रेन की टिकट 15 फीसदी तक सस्ती हो सकती है. पिछले हफ्ते भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी. यानी सामान्य यात्री ट्रेन संचालन को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया. देश में महामारी का प्रकोप कम होने के बाद ट्रेनों के रेगुलर होने से किराए में कमी आएगी.

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने दो ट्रेनों को बहाल करने का फैसला लिया है. पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस- हजरत निजामुद्दीन (साप्ताहिक) सुपरफास्ट युवा एक्सप्रेस और सूरत-अमरावती (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट  की सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया गया है. ये दोनों ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित होंगी. इन ट्रेनों की बुकिंग  20 नवंबर से शुरू होगी.

Farm Laws Withdrawn: यूपी-पजांब के चुनावों की वजह से वापस हुए कृषि कानून? यहां जानिए पूरी कहानी

Akali Dal on Farm Laws: कृषि कानूनों पर NDA का साथ छोड़ने वाली SAD क्या पंजाब चुनाव में आएगी BJP के साथ? जानें पार्टी का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले- 'तोड़ा भरोसा'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget