एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच Oxygen Express ट्रेनें चलाएगी रेलवे, तेज़ आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी होगा

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही में देरी न हो इसके लिए रेलवे ने ग्रीन कॉरीडोर बनाने का फैसला किया है. इससे ऑक्सीन की सप्लाई तेज़ी से हो सकेगी. 

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बढ़ते संकट के बीच देश में ऑक्सीजन की मांग में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. कई अस्पतालों से ऑक्सीजन की कमी की खबरें सामने आई हैं. इस बीच इस मुश्किल घड़ी में भारतीय रेलवे एक बार फिर मदद के लिए आगे आया है. रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस नाम से एक ट्रेन चलाने का एलान किया है.

इन खास ट्रेनों की आवाजाही में देरी न हो इसके लिए रेलवे ने ग्रीन कॉरीडोर बनाने का फैसला किया है. इससे ऑक्सीन की सप्लाई तेज़ी से हो सकेगी. रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, "रेलवे तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) और ऑक्सीजन सिलेंडर्स के ट्रांसपोर्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है. रेलवे ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की तैयारी में है. ऑक्सीजन एक्सप्रेस की तेज़ आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएगा.'

 

रेलवे के एक अधिकारी ने कि अगले कुछ दिनों में वह देश भर में तरल मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर का ट्रांसपोर्ट करेगा. रेल मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि महाराष्ट्र से खाली टैंकर ले जाया जाएगा और विशाखापत्तनम, जमशेदपुर, राउरकेला, बोकारो से ऑक्सीजन उठाए जाएंगे. 

बता दें कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सरकारों ने रेलवे से संपर्क कर कहा था कि वह तरल मेडिकल ऑक्सीजन टैंकर के ट्रांसपोर्ट पर विचार करे, जिसके बाद रेलवे ने ये फैसला किया है. 

देश में आज आए कोरोना के रिकॉर्ड मामले

पिछले 24 घंटों में 261,500 नए कोरोना केस आए और 1501 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,38,423 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 234,692 नए केस आए थे. कोरोना की पहली लहर में 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी.

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में अपनी सभी रैलियां रद्द की, कोरोना संक्रमण का बताया खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget